उद्योगों को गति देने के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में कई योजनाएं: अशोक बुवानीवाला

-कांग्रेस ने शनिवार को जारी किया अपना घोषणा

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में उद्योगों को गति देने के लिए कई योजनाओं को शामिल किया गया है। जिस भाजपा सरकार में उद्योग पलायन करने को मजबूर हुए, वहीं कांग्रेस की सरकार में वे उद्योग वापस आएंगे और सभी उद्योग मजबूत होंगे। यह बात उन्होंने शनिवार को कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र पर अपने विचार रखते हुए कही।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि हरियाणा में औद्योगिक विकास के लिए नई उद्योग नीति लाई जाएगी। पदश में युवाओं को रोजगार देने के लिए लेबर इंटेंसिव मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश स्तर पर व्यापारी आयोग बनेगा। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टरी राज से भी व्यापारी बहुत दुखी और परेशान रहे हैं। इस इंस्पेक्टर राज को खत्म किया जाएगा। किसी भी महकमे का कोई भी इंस्पेक्टर बिना अधिकारिक तथ्यों के किसी भी उद्योग व व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकान में छापामारी नहीं कर सकेगा। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि एसजीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। किसानों की खेती के उपकरणों और शिक्षा की आवश्यक वस्तुओं पर एसजीएसटी में सब्सिडी दी जाएगी।

उद्योग व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापार तथा उद्योग आयोग का गठन किया जाएगा, जिसमें व्यापारी और उद्योगपति शामिल होंगे। घरेलू और लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तर पर विशेष केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि उद्यमशील युवाओं को बाहर ना जाना पड़ेग।

अशोक बुवानीवाला ने कहा कि प्रदेश की सब्जी मंडियों में सब्जी व फलों पर भाजपा सरकार द्वारा लगाई गई 1 प्रतिशत मार्केट फीस कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद खत्म कर दी जाएगी। प्रदेश की अनाज मंडियों में आढतियों को कांग्रेस सरकार ने हमेशा आढ़त, कमीशन दिया है। भाजपा सरकार ने आढ़तियों की आढ़त कम की और कई अनाज पर आढ़त खत्म करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार बनने पर आढ़तियों को उचित आढ़त दी जाएगी। व्यापारी वर्ग से कांग्रेस की सरकार बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान करते हुए अशोक बुवानीवाला ने यह भी कहा कि हरियाणा में ूमल्य वर्धित कर व मार्केट फीस के पुराने केस बकाया हैं। उनके लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना बनाई जाएगी। व्यापारियों को हत्या, फिरौती, वसूली, अपहरण का डर नहीं होगा। व्यापारी निडर होकर व्यापार कर सकें, इसके िलए बदमाश और बदमाशी पर नकेल कसी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग एक होकर कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहा है, इसमें कोई संशय नहीं है। भाजपा के 10 साल के कुशासन को झेल रही जनता अब कांग्रेस की जनहित की सरकार बनाने जा  रही है।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!