शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री की तीन सभाएं, 28 को मोदी हिसार में करेंगे विशाल रैली : मोहन लाल बड़ौली*

हरियाणा की जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचेगी : मोहन लाल बड़ौली

*कांग्रेस राज के घोटालों पर भाजपा ने फुलस्टॉप लगाने का काम किया : बड़ौली*

चंडीगढ़, 26 सितंबर।    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय हिसार में प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। श्री बड़ौली ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने कांग्रेस के राज में हुए भ्रष्टाचार और घपले व घोटालों पर फूलस्टॉप लगाने का काम किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती और विश्वास के साथ विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए अपना अपना योगदान दे रहा है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जन आशीर्वाद से केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर जनता ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह हरियाणा की जनता प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने वाली है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक तरफा विश्वास और उमंग का माहौल जनता के बीच बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किसी चुनावी राज्य में जाकर चुनावी घोषणा पत्र जारी करना खुद ही एक ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली से हरियाणा की जनता के झूठ का पिटारा जारी किया है।

कांग्रेस पार्टी का चाल-चरित्र और चेहरा जिस प्रकार का है वह इस प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी खुद बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस शासन में बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी नहीं मिल सकती। कांग्रेस के प्रत्याशी खुलेआम कह रहे हैं कि पहले अपना घर भरेंगे बाद में आए जनता को देखेंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस ने केवल जनता के बीच झूठ फैलाने और अनर्गल बयान देने का काम किया है। राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश करने से कभी नहीं चूकते।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के राज में हुए भ्रष्टाचार और घपले घोटालों पर फूलस्टॉप लगाने का काम किया है। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी 5 अक्टूबर को हरियाणा की जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेगी और हरियाणा में फिर एक बार स्पष्ट बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 सितंबर शुक्रवार को रेवाड़ी में जनससभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुलाना व लाडवा में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, कैथल, असंध और सफीदों में पब्लिक मीटिंग करेंगे। 27 सितंबर शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करनाल में जुंडला और भिवानी के तोशाम में रहेंगे। 27 को ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बेरी विधानसभा में रहेंगे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सितंबर को फरीदाबाद एनआईटी, कनीना, रादौर और जगाधरी में रहेंगे। 28 सितंबर को ही केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीका, बादली में जनसभा करेंगे। 30 सितंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कलानोर, सोहना और पलवल में पब्लिक मीटिंग करेंगे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नेहा धवन, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रवासी जिला प्रभारी राजेंद्र राठौड़, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, जिला मीडिया प्रमुख कृष्ण खटाना, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल, डॉ वैभव बिदानी, मनीष एलावादी , रविन्द्र रॉकी, राज कुमार इंदौरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!