कांग्रेस प्रत्याशी ने सदर बाजार में पहुंचकर लिया व्यापारियों का आशीर्वाद 

मोहित ग्रोवर पर उमड़ा व्यापारियों का प्यार, दिया जीत का आशीष 

गुरुग्राम। कांग्रेस प्रत्याशी मोहित मदन लाल ग्रोवर ने गुरुवार को शहर के सदर बाजार में व्यापारियों से मिलकर आशीर्वाद लिया। मोहित ने दुकान-दुकान जाकर सभी दुकानदारों से मुलाकात की और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। व्यापारियों ने मोहित ने को पूरा समर्थन देते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। मोहित की पदयात्रा उनके रेलवे रोड कार्यालय से आरंभ हुई। उनकी यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा। कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ यात्रा ने सदर बाजार में प्रवेश किया। यहां जगह-जगह व्यापारियों ने मोहित का स्वागत किया। ढोल और बैंड बाजे की स्वर लहरियों के बीच जहां जहां से मोहित का काफिला गुजरा, लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड स्टार मुकेश ऋषि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज डावर, गजे सिंह कबलाना, नरेश सहरावत सहित सभी छोटे-बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

सदर बाजार में मोहित ग्रोवर का व्यापारियों ने दिल खोलकर स्वागत किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं की फेहरिस्त भी गिनाई। मोहित ने कहा कि पूरे दिल्ली एनसीआर में गुरुग्राम का सदर बाजार अपनी अलग पहचान रखता है। सदर बाजार और यहां का व्यापारी समस्याओं से घिरा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व्यापारियों की एक-एक समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है, इसलिए प्रदेश सरकार में अपने हिस्सेदारी करने के लिए कांग्रेस का हाथ मजबूत करें।

गुरुग्राम को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे 
मोहित ग्रोवर ने कहा कि मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर इस शहर को सच्चे अर्थों में मिलेनियम सिटी बनाएंगे। गुरुग्राम की जनता के साथ मिलकर इस शहर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। शहर में तमाम वह सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी जिसके बल पर देश दुनिया में गुरुग्राम का नाम टॉप के शहरों में शुमार हो सके। भाजपा ने 10 साल में शहर की साख को बट्टा लगाने के सिवा कुछ नहीं किया। आज लोग गुरुग्राम में आने और बसने  से डरने लगे हैं। 5 साल में हम लोगों को उनका भरोसा लौटाएंगे। मोहित ने कहा की प्रदेश में  कांग्रेस की सरकार बन रही है। सरकार में अपनी हिस्सेदारी रखने के लिए यह जरूरी है कि गुरुग्राम के निवासी एक एक वोट कांग्रेस को देकर  शहर के नवनिर्माण  की नींव रखें।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!