कांग्रेस की आंधी चल पड़ी है, जो तूफान में बदलने जा रही है ……….. इसमें विपक्ष उड़ जाएगा : वर्धन यादव

गुरुग्राम। मतदान का काउंटडाउन शुरू है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत होकर सामने आए हैं। भाजपा विरोधी और कांग्रेस के पक्ष में लहर चलने से उनकी जीत भी सुनिश्चित नजर आ रही है। वर्धन यादव के चुनाव प्रचार में पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, लोकसभा प्रत्याशी रहे राज बब्बर के आने से भी वर्धन यादव का पलड़ा अब और अधिक भारी हो गया है। कांग्रेस की बादशाहपुर समेत पूरे हरियाणा में लहर चल रही है।  

वर्धन यादव ने बुधवार को मांकड़ोला, कालियावास, बुढ़ेड़ा, खैंटावास, हाजीपुर पातली, धनवापुर, खांडसा, विश्वकर्मा कालोनी, भवान एनक्लेव, देवीलाल कालोनी गली नंबर-9, बसई एनक्लेव पार्ट-2 में जनता से रूबरू होकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की। पैशियो क्लब साउथ सिटी-2 में सभी आरडब्ल्यूए के साथ बैठक करके चुनाव पर चर्चा की। मांकड़ौला की सरदारी ने वर्धन यादव को सम्मान स्वरूप चांदी का मुकुट  अपने तूफानी दौरों के बीच लोगों का अपार प्यार और समर्थन उन्हें मिला।

जनता से मिल रहे समर्थन से जीत के प्रति आश्वस्त बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि अब कांग्रेस की आंधी चल पड़ी है, जो तूफान में बदलने जा रही है। इसमें विपक्ष उड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव, बादशाहपुर समेत पूरा हरियाणा में कांग्रेस के उम्मीदवार पूरी मजबूती से मैदान में हैं। भाजपा सरकार ने विकास के दावे तो खूब किए, लेकिन काम नहीं हुए। इसलिए भाजपा के खिलाफ जनता उठ खड़ी हुई है। विकास के दावों का अब दम निकाल चुका है। वर्धन यादव ने कहा कि 10 साल पहले कांग्रेस ने जो विकास के काम किए हैं, उन्हें हरियाणा की जनता भूली नहीं है। हरियाणा की जनता को कांग्रेस का शासन याद आ रहा है। जनता द्वारा भाजपा को अब नकार दिया गया है। भाजपा के केंद्र के मंत्रियों का भी जनता में खुलकर विरोध हो रहा है। वर्धन यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की जनसभा में हिसार के एक उम्मीदवार की खुलकर हार होने की बात कहना जनता के बीच में रोष को दिखाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक तरफ तो कांग्रेस की सरकार बनाने की लहर चल रही है तो दूसरी तरफ भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की भी लहर चल रही है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को जमकर परेशान किया है। डिजिटल करने के नाम पर जनता को परेशानी में डाला गया। सरकारी की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनता ऑनलाइन के चक्कर में डाल दी गई। सरकार की ओर से दी गई परेशानियों से ही भाजपा गर्त में चली गई है। कांग्रेस का यह वायदा है कि सरकार बनने पर हर वर्ग को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। हर किसी का योजनाओं का लाभ देने का काम होगा। वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने की जो कमी लोकसभा चुनाव में रह गई थी, उस कमी को जनता अब विधानसभा चुनाव में पूरा करेगी। उन्होंने यह भी दावा कि बादशाहपुर से जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी। भाजपा के मंत्री आकर चुनावी हवा बदलने की बात करते हैं, लेकिन जनता का मूढ़ अब कोई नहीं बदल सकता।      

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!