अब इस भाजपा सरकार से पीछा छुड़ाने का समय आ गया है: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

-बादशाहपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के समर्थन में आशीर्वाद सभा में कही यह बात

-आशीर्वाद सभा में पहुंचे लोगों ने रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का किया वायदा

गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव के लिए सोमवार शाम को झाड़सा गांव में आशीर्वाद सभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, लोकसभा प्रत्याशी रहे राज बब्बर, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने शिरकत की। इस अवसर पर झाड़सा गांव की तरफ से भूपेंद्र हुडा को गदा भेंट किया गया। 36 बिरादरी की तरफ से युवा शक्ति ने प्रत्याशी वर्धन यादव को 5 लाख 51 हजार रुपये व मुकुट पहनाया।  

आशीर्वाद सभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बादशाहपुर और गुडग़ांव से वर्धन यादव व मोहित ग्रोवर को जिताकर भेज दो। फिर मजबूत सरकार हम बनाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि इस सरकार ने बातें तो बड़ी की हैं, लेकिन काम नहीं किए। दो बूंद बारिश में गुडग़ांव जाम हो जाता है। सरकार ने ठेके तो दिए काम नहीं करवाए। भ्रष्टाचार खुलकर किया। डिजिटल के नाम पर हरियाणा की जनता को परेशान किया। परिवार पहचान पत्र को उन्होंने परमानेंट परेशानी पत्र बताते हुए कहा कि लोग खूब परेशानी इसके लिए झेल रहे हैं। प्रोपर्टी आईडी भ्रष्टाचार का कारण बन गई है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा और ना जाने कितने पोर्टल बना दिए। मैनें विधानसभा में भी सरकार को कहा था कि जब पोर्टल से ही सब कुछ होना है तो तुम्हारी क्या जरूरत है। भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं हुआ। प्रॉपर्टी आईडी में मकान मालिक किरायेदार बना दिए और किरायेदार मालिक बना दिए। पूर्व सीएम ने कहा कि जब हम इसका विरोध जताया तो सरकार ने माना कि 90 प्रतिशत गल्तियों हुई हैं। लोग परेशान हो लिए। भ्रष्टाचार हो लिए। फिर सरकार गल्ती मान रही है। उन्होंने कहा कि लाल डोर खत्म करने के पीछे का सरकार का मकसद था कि वहां प्रॉपर्टी टैक्स लगाने की योजना था। कालोनियों को नियमित करने की बात कही पर किया कुछ नहीं। बादशाहपुर, गुडग़ांव को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाने के लिए हमने प्रयास किए। इस सरकार ने कुछ नहीं किया। हमने 81 किलोमीटर की मेट्रो लाइन बिछाई थी। इस सरकार ने एक पिलर नहीं खड़ा किया। हमने 250 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाई थी। इस सरकार ने एक र्इंच नहीं बिछाई। बिजली की कोई यूनिट नहीं लगाई। गुडग़ांव में हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम किया, लेकिन निवेश कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अब इस भाजपा सरकार से पीछा छुड़ाने का समय आ गया है। बादशाहपुर, गुडग़ांव के उम्मीदवार नौजवान हैं। दोनों मिलकर सेवा करेंगे। गुरुग्राम को आगे बढ़ाना है तो इन्हें भारी बहुमत से जिताना है। आप लो विधायक बनाओ, हम कांग्रेस की मजबूत सरकार बना देेंगे। उन्होंने कहा कि सीधी टक्कर कांग्रेस-भाजपा के बीच है। कांगे्रस को जीत दिलानी है।

कांग्रेस आ रही है भाजपा जा रही है: उदयभान
प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि कांग्रेस की सरकार आ रही है, इसमें साझा कर लो। आज तराजू आपके हाथ में है। आपने फैसला लेना है। आज हरियाणा प्रदेश की जनता आपकी तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जबरदस्त आंधी चल रही है। हम पूरे प्रदेश के कोने-कोने में जाते हैं। भारी जनसमर्थन हर जगह मिल रहा है। यह इस बात का संकेत है कि हरियाणा से भाजपा जा रही है, कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि खासकर फरीदाबाद, गुडग़ांव की वजह से बीजेपी सत्ता में आई थी। अब ऐसा नहीं होने देना। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में किसान 13 महीने तक धरने पर बैठे रहे। जंतर-मंतर पर हमारी बेटियां अत्याचार सहती रहीं। वह नहीं भूलना। आज प्रदेश में काानून व्यवस्था ठप है। दलितों पर भी अपरधध बढ़ रहे हैं। उदयभान ने कहा कि आज सामाजिक सुरक्षा सूचकांक के अनुसार भी हरियाणा सबसे असुरिक्षत प्रदेश है। आज हरियाणा में कोई निवेश के लिए तैयारी नहीं है। राजस्थान, यूपी, पंजाब व दिल्ली का गुंडा तत्व हरियणा में पनाह कर गया है। हरियाणा में व्यापारियों से फिरौती जेल व विदेश में बैठकर मांगी जाती है। व्यापारी भयभीत हैं। विकास के काम ठप हैं। हरियाणा की अर्थव्यवस्था चौपट कर दी गई है। जो पहले 70 हजार करोड़ का कर्ज था, आज वह 4 लाख 52 हजार 892 करोड़ हो गया है। एक लाख 62 हजार 300 रुपये का कर्जा लेकर बच्चे पैदा हो रहे हैं। यहां पेपर लीक होते रहे हैं। कौशल रोजगार निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर 18 से 60 साल की महिला को 2000 रुपये मासिक दिए जाएंगे। 60 साल से अधिक वालों को 6000 रुपये पेेंशन दी जाएगी। 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। अब छापे का भी डर नहीं रहेगा। पुलिस से ज्यादा बिजली के छापे वालों का डर रहता था। 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त कराया जाएगा। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। गरीबों के 100-100 के प्लाट व मकान बनाकर दिए जाएंगे। क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपये की जाएगी।

मेरे चुनाव की कसर वर्धन के चुनाव में पूरी कर दो: राज बब्बर
राज बब्बर ने कहा कि हरयिाणा का सबसे बड़ा चुनावी क्षेत्र बादशाहपुर है। कांग्रेस ने ऐसे प्रतायशी को उतारा है जो ऊर्जावान हैै। सरकार की नीतियों को लेकर प्रदेश में जो प्रगति की तरक्की का जो जाम लगा है, उसे खोलने के लिए यह नौजवाब काम करेगा। पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में वर्धन यादव को आपके बीच में भेजा है। यह वोट मांगना नहीं आपका आशीर्वाद पाना है। नौजवान साथी अपके बीच में आया है, कांंग्रेस ने इतनी जिम्मेदारी दी है। उसका बोझ उठाने के लिए आपका प्यार आपकी ताकत जरूरी है। यह चुनाव महत्वपूर्ण है। पूरा देश हरियाणा की तरफ देख रहा है। यहां कांग्रेस की सरकार बननी जरूरी है। राज बब्बर ने कहा कि मेरे चुनाव में जो कसर रह गई थी, उसकी भरपाई वर्धन यादव के चुनाव में कर दो। पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा कि झाड़सा गांव की सोच, महेनत लगन यह साबित करती है कि बादशहपुर की बादशाहत कांगेस की होगी। वर्धन की जीत होगी। दस साल से बीजेपी सरकार है। जुमले बोल कर आए थे। 15 लाख रुपये, दो करोड़ नौकरी की बात कही थी। जो वायदे किए थे, वे पूरे नहीं किए गए। अब प्रण करना है कि चारों विधानसभा में कांग्रेस को जिताना है।

पार्टी ने विश्वास जताया, आप सब लाज रख लेना: वर्धन यादव
बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए वे शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे का कोई राजनीतिक इतिहास ना हो, राजनीति में परिवार ना हो, ऐसे किसान के बेटे को मौका दिया है, आप सब लाज रख लेना। कई दशकों में एक चुनाव ऐसा आता है, जिसे जनता लड़ती है, पार्टी या प्रत्याशी नहीं। सन 1987 का जो चुनाव था, स्वर्गीय राव धर्मपाल जी का चुनाव किसी पार्टी प्रत्याशी ने नहीं लड़ा था, जनता ने लड़ा था। पूरे हरियाणा में कांग्रेस की लहर थी। आज फिर वही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राव धर्मपाल जी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए रास्ते पर चलना है। वर्धन यादव ने कहा कि झोली फैलाकर मांगता हूं कि जीवन में ऐसा मौका नहीं मिलेगा। इस चुनाव को अपना चुनाव समझें। पांच तारीख को ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाएं। एक एक व्यक्ति दीपेंद्र हुड्डा जी का साथी बनकर काम करे। पूरा यकीन है कि हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बादशहपुर से सरकार में आपकी हिस्सेदारी होगी। 33 साल के नौजवान को चुनाव में उतरा है। वर्धन यादव ने भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जिस दिन आपने मुझे प्रत्याशी बनाया उसी दिन से यहां काफिला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जनता के समक्ष कहा कि हुड्डा साहब का उन पर अहसान भारी है। उनके पसीने की कीमत दुगुना करके दीजिएगा।

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected !!