महेंद्रगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री : रामबिलास शर्मा से मिलकर मुख्यमंत्री बोले- पंडित जी का आशीर्वाद लेने आया हूं

बंद कमरे में मंडल अध्यक्षों के साथ नायब सिंह सैनी ने बातचीत की और जीत के गुरु मंत्र दिए

चंडीगढ़, 15 सितंबर।   रविवार देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा नेता रामबिलास शर्मा के सतनाली आवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रोफेसर शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने हरियाणा में बीजेपी का परचम लहराया है। इन्होंने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को इस मुकाम तक पहुंचाया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 6 मंडल अध्यक्षों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में मुख्यमंत्री ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लगातार तीसरी बार कमल खिलाने के लिए जी-जान से उतरने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रदेश में तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया।

हरियाणा में भाजपा अपने बलबूते तीसरी बार सरकार बनाएगी:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

महेंद्रगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का गुरु मंत्र देने के बाद मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि हरियाणा में भाजपा अपने बलबूते तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता चुनावी मैदान में दिन-रात एक करके पार्टी को विजय पथ पर ले जाने का काम कर रहा है।

Post Comment

You May Have Missed