हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा का विजय रथ, नारायगढ़ और पूंडरी में सीएम ने निकाला रोड शो

रोड शो में उमड़ी भीड़ ने लगाई मोहर, तीसरी बार बन रही भाजपा सरकार

जगह-जगह फूल बरसाकर लोगों ने मुख्यमंत्री का किया जोरदार स्वागत

नारायणगढ़ / पूंडरी 28 अगस्त। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत से सरकार बनाने के लिए भाजपा का विजय रथ निकल चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी पूरी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही। नायब सैनी ने बिना थके दर्जनभर विधानसभाओं में नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली कर डाली। एक-एक दिन में तीन-तीन विधानसभाओं में जन आशीर्वाद लिया। हर विधानसभा में उमड़े अपार जनसमूह को देखकर मुख्यमंत्री और भाजपा पूरे जोश और उत्साह में है। जन आशीर्वाद रैलियों का सिलसिला तो जारी रहेगा ही, अब “नॉन स्टॉप मुख्यमंत्री नायब सैनी” जीत की ओर एक कदम आगे बढ़ाते हुए रोड शो के रूप में विजय रथ लेकर निकल चुके हैं।

इस विजय रथ की शुरुआत उन्होंने नारायगढ़ विधानभा से की। रोड शो में युवाओं, बुजुर्गों, महिलाएओं और बच्चों ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए और हाथों में झंडे लेकर पूरे शहर में धूम धड़ाके से पार्टी का प्रचार किया। नारायणगढ़ भाजपा के झंडों से सराबोर हो गया। जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सैनी का फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया गया। नारायणगढ़ के हर बाजार और हर गली में युवाओं ने संकल्प लिया कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाकर चंडीगढ़ भेजेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सुमन सैनी, धर्मवीर मिजार्पुर आदि मौजूद रहे।

रोड शो ने लगाई मोहर,बन रही है हरियाणा में भाजपा सरकार
पूंडरी और नारयणगढ़ दोनों ही विधानसभाओं में मुख्यमंत्री नायब सैनी के रोड के दौरान भारी तादाद में उमड़ी भीड़ और खासकर युवाओं ने मोहर लगा दी है कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। युवाओं ने जगह-जगह माला पहनाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का जोश के साथ स्वागत किया।

क्रेन पर चढ़े युवा बरसा रहे थे फूल
रोड शो के दौरान युवाओं का जोश देखने लायक था। पूंडरी में युवाओं ने एक क्रेन का प्रबंध प्रबंध किया हुआ था, इस क्रेन पर चढ़कर युवा मुख्यमंत्री नायब सैनी पर फूल बरसा रहे थे। मुख्यमंत्री भी कम नहीं रहे और उन्होंने जगह-जगह रुककर लोगों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें मांग पत्र के अलावा धन्यवाद पत्र भी सौंपा। जिसमें उनके हलके की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा सरकार का आभार जताया गया।

ढोल बज रहे थे, देशभक्ति गानों पर झूम रहे थे लोग
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के इस अभूतपूर्व समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की लोकप्रियता और जनसमर्थन से हरियाणा में फिर से इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने जनता को भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को होने वाले चुनावों में जनता भाजपा को पूर्ण समर्थन देगी और हरियाणा की जनता भाजपा को पुन: सत्ता में देखने के लिए उत्सुक है।

You May Have Missed