प्रदेश भर के 1000 युवा आज रोहतक पहुंचकर लेंगे भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या की उपस्थिति में भाजपा करेंगे ज्वाइन

चंडीगढ़, 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को अपने साथ जोड़ने में जुटी हुई है। इसी के चलते मंगलवार को युवाओं को बड़े स्तर रोहतक में युवाओं को पार्टी ज्वाइन कराई जाएगी। खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या की मौजूदगी में लगभग एक हजार युवा मंगल कमल कार्यालय में पहुंचकर भाजपा में निष्ठा जताएंगे।

 युवा मोर्चा इस सदस्यता ग्रहण समारोह की तैयारी में लगा है।

हरियाणा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं  दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अक्षित दहिया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश से लगभग एक हजार युवा मंगलवार को सुबह ही रोहतक पहुंच जाएंगे।

अक्षित ने बताया कि हरियाणा के सभी 90 हल्कों से 1000 से अधिक युवा जिनको एक लंबा छात्र राजनीति का अनुभव है , नायाब सिंह सैनी जी की नीतियों पर अपना विश्वास जताते हुए दोपहर एक बजे भाजपा का दामन थामेंगे।

अक्षित ने बताया कि भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, प्रदेश प्रभारी भाजपा डा. सतीश पुनिया भी मौजूद रहेंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!