कांग्रेसियों को गणित और हिसाब-किताब में तो दिक्कत थी ही, अब पढ़ने में भी तकलीफ हो रही है : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस को सता रहा है विधानसभा चुनाव में हार का डर : पंडित मोहन लाल कौशिक

अधिक मतदान होने के नाम से ही डर गई है कांग्रेस : बड़ौली

चंडीगढ़, 24 अगस्त। भाजपा के बढ़ते ग्राफ और विधानसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस वेंटीलेटर पर पहुंच गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने भी कांग्रेस की सोच पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि कांग्रेसियों को गणित और हिसाब-किताब में तो दिक्कत थी ही, पर अब इन्हे पढ़ने में भी तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग को जो पत्र लिखा गया है वह चुनाव टालने के लिए नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान कर सके उसके लिए लिखा गया है और रहा सवाल डर का तो इस पत्र से ही कांग्रेस पार्टी डर गई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को डर सता रहा है कि अधिक मतदान होगा तो कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो जाएगा। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें। कांग्रेस की सोच तो सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीतिक करने की रही है। लोकतंत्र में अधिक से अधिक मतदान के लिए चुनाव आयोग भी जनता से अपील करता है। ऐसे में भाजपा द्वारा लिखे गए पत्र से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की सोचने और समझने की ताकत खत्म हो चुकी है और जनता में भ्रम फैलाना शुरू कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने संविधान और आरक्षण को खतरे में बताकर वोट बटोरने की ओछी राजनीति की थी। गरीब महिलाओं को खटाखट खटाखट 8500 रुपये महीना देने का झूठ बोला था। कांग्रेस की फितरत ही झूठ बोलकर वोट लेने की रही है। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को पता लग चुका है कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की सोच और धोखा देने वाली मानसिकता को समझ चुकी है और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुकी है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नेतृत्व है और ना ही नेता है। 2004 से 2014 तक कांग्रेस द्वारा किए गए पाप कांग्रेस को सता रहे हैं। परिवारवाद और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी से कोई चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ही कांग्रेस को छोड़कर जा चुके हैं, कांग्रेस सिर्फ अब बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर सुशासन व्यवस्था लागू की। भाजपा सरकार में युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। 24 घंटे बिजली आ रही है, घर-घर गैस के सिलेंडर पहुंच रहे हैं, हर मूलभूत सुविधा नागरिकों को घर बैठे मिल रही है। भाजपा ने कांग्रेस की बिजली और पानी को लेकर चलने वाली राजनीति की दुकान पर ताला लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की राष्ट्र भक्त जनता तीसरी बार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

Previous post

बादशाहपुर का विकास, नरबीर की गारंटी…..बादशाहपुर के विकास के लिए एक बार फिर दें साथः राव नरबीर सिंह

Next post

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेस पार्टी के बीच हुए गठबंधन पर बोले पंडित मोहन लाल कौशिक

You May Have Missed

error: Content is protected !!