मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरूग्राम जिला को 144 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह से वर्चुअल माध्यम से नगर निगम गुरूग्राम के 130 करोड़ रूपए के विकास कार्यों, सिंचाई विभाग के 12.71 करोड़ रूपए के विकास कार्यों तथा स्वास्थ्य विभाग के 1.83 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास व उद्घाटन

गुरूग्राम, 13 अगस्त। विकसित गुरूग्राम की संकल्पना के साथ हरियाणा सरकार द्वारा आमजन को समर्पित की जा रही विकास परियोजनाओं के क्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से गुरुग्राम जिला को 144 करोड़ रूपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई।

इस संबंध में राज्यस्तरीय समारोह पंचकूला में आयोजित किया गया था। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़, संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव, चीफ इंजीनियर मनोज यादव तथा सिविल सर्जन डा. विरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

निगमायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ ने विकास परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि राज्यस्तरीय समारोह से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्चुअल माध्यम से आमजन को समर्पित परियोजनाओं में नगर निगम गुरुग्राम, सिंचाई विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा आज नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के 130 करोड़ रूपए से अधिक के 10 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें जोन-4 क्षेत्र की पीर बाबा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति लाईन व इंटरलॉकिंग टाईल के लिए 1.05 करोड़ रूपए, एनकेवी फार्म कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति एवं इंटरलॉकिंग टाईल के लिए 3.10 करोड़ रूपए, रेयान एनकलेव में पेयजल आपूर्ति एवं इंटरलॉकिंग टाईल के लिए 1.70 करोड़ रूपए, वाटिका कुंज में पेयजल आपूर्ति व इंटरलॉकिंग टाईल के लिए 1.48 करोड़ रूपए, सरस्वती इन्कलेव में पेयजल आपूर्ति लाईन व इंटरलॉकिंग टाईल के लिए 1.02 करोड़ रूपए, भूपनगर में पेयजल आपूर्ति एवं इंटरलॉकिंग टाईल के लिए 99 लाख रूपए, गांव भौंडसी में सीवरेज नेटवर्क के लिए 23.61 करोड़ रूपए, मालिबु टाऊन में सडक़ निर्माण के लिए 6.52 करोड़ रूपए तथा सेक्टर-57 में वाटर वर्क्स के लिए 2.13 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने गांव वजीराबाद में बनने वाले अत्याधुनिक स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की भी आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 88 करोड़ रूपए की लागत आएगी।

डॉ बांगड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सिंचाई विभाग के दो विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी। इनमें 7.09 करोड़ रूपए से हेलीमंडी में माइक्रो इरीगेशन तथा 5.62 करोड़ रूपए से पटौदी में माइक्रो इरीगेशन संबंधी कार्य शामिल हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग की जिन 3 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, उनमें फरुखनगर में पब्लिक हैल्थ ब्लॉक निर्माण के लिए 50 लाख रूपए, हेलीमंडी में पब्लिक हेल्थ ब्लॉक निर्माण के लिए 50 लाख रूपए तथा सोहना में पब्लिक हेल्थ ब्लॉक निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने एसडीएच सोहना में 20 बैड के प्रिफेब्रिकेटिड स्ट्रक्चर का उदघाटन भी किया, जिस पर 35 लाख रूपए की लागत आई है। डॉ बांगड़ ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर निश्चित रूप से गुरूग्राम में आमजन को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलने जा रहा है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!