मुख्यमंत्री बताये रेवाडी हाफ मैराथन सरकार ने आयोजित करवाई, जिला प्रशासन ने या भाजपा ने ? विद्रोही

इस मैराथन दौड़ में खर्च होने वाले लाखों रूपये कहां से आया? सरकार ने अनुदान दिया या प्रशासन ने उद्योगपतियों से डंडे से धन वसूला या भाजपा ने इसका खर्च उठाय? विद्रोही

फिदेडी गांव के सरपंच देवेन्द्रे सोनू की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को अभी तक हरियाणा पुलिस क्यों नही पकड़ पाई? गौ-तस्करों को पकडना भाजपा सरकार व हरियाणा पुलिस की जवाबदेही है या कथित गौरक्षकों व आमजनों की? विद्रोही

12 अगस्त 2024 – कांग्रेस से उसके विगत हरियाणा शासन के दस सालों का हिसाब मांगने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने रविवार को रेवाडी में हुई हाफ मैराथन दौड में खर्च का हिसाब मांगते हुए आग्रह किया कि वे बताये कि यह हाफ मैराथन हरियाणा सरकार ने आयोजित करवाई थी या जिला प्रशासन ने या भाजपा ने आयोजित की? इस मैराथन दौड़ में खर्च होने वाले लाखों रूपये कहां से आया? सरकार ने अनुदान दिया या प्रशासन ने उद्योगपतियों से डंडे से धन वसूला या भाजपा ने इसका खर्च उठाय? विद्रोही ने कहा कि यदि मैराथन को खर्च सरकार या जिला प्रशासन ने उठाया है तो इसे भाजपा की मैराथन दौड़ क्यों बनाया? सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को क्यों नही बुलाया? हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व सरकारी पैसे से भाजपाईयों का चेहरो चमकाना क्या नैतिक रूप सेे सही व लोकतांत्रिक परम्पराओं के अनुरूप है? चुनाव प्रचार अभियान सरकारी पैसों या जिला प्रशासन से डंडेे के बल पर उद्योगपतियों से लिए पैसे से करना क्या सत्ता दुरूपयोग व भ्रष्टाचार नही है? कांग्रेस राज के दस सालों का हिसाब मांगने वाले मुख्यमंत्री सच्चे-सुच्चे है तो रविवार को हुई रेवाडी मैराथन खर्च का ब्यौरा व लिए गए चंदे का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करे और यह भी बताये कि धन वसूली किसने की? 

विद्रोही ने कहा कि रेवाडी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अग्निवीरों को चार साल कीे नौकरीे से रिटायर होने पर प्रदेश में सरकारी नौकरी देेने का जुमला उछाला। नायब सिंह सैनी 2024 के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे क्या इसकी उनको जनता ने गारंटी दी है? वहीं हरियाणा में विगत दस सालों के भाजपा राज में पूर्व सैनिकों को उनको प्रदेश में कांग्रेस जमाने में दिये गए आरक्षण के अनुरूप नौकरियां मिली? अग्निवीरों की बात छोडकर मुख्यमंत्री यह भी बता दे कि विगत दस सालों में हरियाणा मेें कितने पूर्व सैनिकों ने सरकार से नौकरी मांगी और भाजपा सरकार ने कितने पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी दी? वहीं विद्रोही ने पूछो कि फिदेडी गांव के सरपंच देवेन्द्रे सोनू की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को अभी तक हरियाणा पुलिस क्यों नही पकड़ पाई? गौ-तस्करों को पकडना भाजपा सरकार व हरियाणा पुलिस की जवाबदेही है या कथित गौरक्षकों व आमजनों की? गौ-तस्करों को पकडने कीे जवाबदेही से भाजपा सरकार व हरियाणा पुलिस भागकर कथिते गौ-रक्षकों को आगे करके उनके जीवन के साथ खिलवाड़ क्यों कर रही है? विद्रोही ने आरोप लगाया कि अपराधी मनचाहा अपराध करने में मस्त है, भाजपा सरकार व पुलिस पस्त और आमजन अपराधियों व अपराध से त्रस्त है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना संवैद्यानिक कर्तव्य निभाने की बजाय जुमलेबाजी करके हरियाणावासियों को ठगने में व्यस्त है।   

You May Have Missed

error: Content is protected !!