भाजपा नेताओं में इतना सत्ता अहंकार ! वे मतदाताओं को नासमझ व खुद को सर्वज्ञ मान बैठे है : विद्रोही

विगत 30 सालों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करने के बाद साफ दिख रहा है कि हरियाणा में भाजपा को 25 से ज्यादा विधानसभा सीटे नही मिलने वाली : विद्रोही

7 अगस्त 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से पिछडने के बाद भी हरियाणा भाजपा नेताओं ने सत्ता अहंकार में न तो जुमलेबाजी करनी छोडी और न ही जनादेश से कोई सबक लिया। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को हाफ कर दिया। इस जनादेश को स्वीकारने की बजाय भाजपा नेता अपनी हार पर बहानेबाजी करके कांग्रेस पर ही असंगत आरोप लगाकर अपनी भड़ास निकालकर मतदाताओं की समझ पर ही सवाल खडा करने की बेशर्मी कर रहे है। दस साल प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के चलते भाजपा नेताओं में इतना सत्ता अहंकार हो गया है कि वे मतदाताओं को नासमझ व खुद को सर्वज्ञ मान बैठे है। वहीं भाजपा किसी भी हालत मेें प्रदेश की सत्ता कब्जाना चाहती है, इसके लिए वे सत्ता दुरूपयोग व अपने अपार कालेधन का जमकर दुरूपयोग कर रही है। पर वे भूल चुके है कि प्रदेश की जागरूक जनता न तो भाजपा की तिकडमी जाल में फसेंगे और न ही उसका अपार कालाधन काम आयेगा। 

विद्रोही ने कहा कि अपनी साफ दिख रही हार के बाद भी भाजपा नेता तीसरी बार हरियाणा की सत्ता पर काबिज होने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने लेकर अपने मन को ढांढस बंधा सकते है, लेकिन हरियाणा की जनता को न तो सत्ता दुरूपयोग से बहका सकते है और न ही अपने अपार कालेधन के बल पर जनता के जमीर को खरीद सकते है। हरियाणा में विगत 30 सालों के लोकसभा चुनावों के तुरन्त बाद हुए विधानसभा चुनावों का विश्लेषण करने से साफ है कि प्रदेश की सत्ता पर जो भी दल काबिज रहा है, उसे लोकसभा चुनाव में जितनी विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है, विधानसभा चुनावों में उसकी बढ़त न केवल कम हुई है बल्कि उसकी राजनीतिक ताकत भी कम हुई है। वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात्र पांच लोकसभा सीट व 44 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली है। विगत 30 सालों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करने के बाद साफ दिख रहा है कि हरियाणा में भाजपा को 25 से ज्यादा विधानसभा सीटे नही मिलने वाली और कांग्रेस को कम से कम 52 से 55 विधानसभा सीटे मिलेगी। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा को सत्ता से तडीपार करने व कांग्रेस को सत्ता देने का मन बना चुकी है।   

You May Have Missed

error: Content is protected !!