विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट

लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा, हरियाणा विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा

चंडीगढ़, 21 जुलाई – हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने रविवार को नई दिल्ली पहुंच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गत लोकसभा चुनाव के परिणाम और हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा हुई। भाजपा के सांगठनिक विषयों पर भी बातचीत हुई।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष जी को हरियाणा विधान सभा में उनके कार्यकाल में शुरू किए गए नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारिक कॉफी टेबल बुक ‘हरि विधान’ भेंट की। पंचकूला में हुए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘पंचकूला की विकास गाथा’ और ‘नौ साल हुआ कमाल’ भी भेंट कीं। इन पुस्तकों में पंचकूला विधान सभा क्षेत्र में करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों का विवरण है।

विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में विपक्ष के अनेक प्रकार के दुष्प्रचार के बावजूद जनता में भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति गहरा विश्वास है। विधान सभा अध्यक्ष ने हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी भी सांझा की।

मुलाकात के दौरान हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक विचार विमर्श हुआ। गुप्ता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से लोग काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैरिट के आधार पर नौकरियां सुनिश्चित होने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इससे युवाओं में मेहनत करने की प्रवृति प्रबल हुई है। यह सब समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि कारोबारी अब हरियाणा को अपने लिए सबसे अनुकूल प्रदेश मानते हैं।

Previous post

नल्हड़, नूंह में जलाभिषेक यात्रा के लिए गुरुग्राम पुलिस ने किए पुख्ता प्रबन्ध

Next post

मुख्यमंत्री ने किया विपक्ष पर कड़ा प्रहार…..जिनके खुद के बही खाते खराब हैं वो हिसाब मांग रहे हैं : नायब सिंह सैनी

You May Have Missed