श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली में श्री नरसिंह भगवान की मूर्ति स्थापित

विश्व कल्याणर्थ 20 वर्षो से श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली में हो रहा अखंड श्री रामचरित्रमानस पाठ।

विश्व कल्याणर्थ महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में विद्वान ब्राह्मण दिन रात कर रहे पाठ।

हनुमत यज्ञ का समापन 16 जुलाई मंगलवार को।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

दिल्ली 15 जुलाई : प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मन्दिर गीता कालोनी दिल्ली में महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में पिछले 20 वर्षो से श्री सदगुरुदेव स्वामी सर्वानंद गिरि जी महाराज के शुभ संकल्प से अखंड श्री रामचरित्रमानस पाठ का आयोजन हो रहा है।

आश्रम के विद्वान ब्राह्मण दिन रात विश्व कल्याणर्थ अखंड श्री रामचरित्रमानस पाठ सेवा में लगे रहते है।

इसी के साथ प्रत्येक वर्ष हनुमत यज्ञ जो इस वर्ष 29 जून को प्रारंभ हुआ था। जिसका समापन 16 जुलाई मंगलवार को होगा।

हनुमत यज्ञ अनेक राज्यों में स्थापित मठ मन्दिर आश्रमों के परमाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सानिध्य अध्यक्ष में हो रहा है।

व्यवस्थापक स्वामी लखन गिरि ने बताया की आज 15 जुलाई को प्रातः मन्दिर परिसर में ही भगवान श्री नरसिंह जी की मूर्ति स्थापित के साथ संत भंडारे का आयोजन किया गया।

मुख यजमान श्री दिवान चंद वधवा, श्री सुंदर दास वधवा रहे।
इस आयोजन में श्री महंत नारायण गिरि जी, महामंडलेश्वर राघवानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी कंचन गिरि जी, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास जी, श्री महंत धीरेंद्र पुरी, संत महामंडल एवं षडदर्शन साधुसमाज के अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज , कोषाध्यक्ष महंत महेश मुनि, संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, सचिव महंत रामअवतार दास, आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि, श्री गोविंद गिरि ,महंत भीम पुरी, महंत रामा पुरी, स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत श्याम गिरि,महंत विजय पुरी, महंत शंकर पुरी , महंत अमरीक पुरी, महंत ओम गिरि, स्वामी प्रवण पुरी , महंत केशव गिरि, स्वामी हरिनारायण गिरि, स्वामी मोक्षदा गिरि, महंत कमल गिरि, गौरव गिरि, मनोहर गिरि, महंत अमरीक पुरी राजपुरा इत्यादि संत समाज मौजूद रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!