राव इन्द्रजीत सिंह को यह विश्वास नही कि हरियाणा पुलिस गुरूग्राम, फरीदाबाद के सफाई घोटाले की निष्पक्ष जांच करेगी : विद्रोही

गुरूग्राम में हुए सफाई घोटाले की जांच के लिए भी गुरूग्राम सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे है : विद्रोही

आज हरियाणा में हर वर्ग, समुदाय भय के माहौल में जी रहा है और प्रदेश धीरे-धीरे जंगलराज की ओर जा रहा है जो बहुत ही चिंताजनक स्थिति है : विद्रोही

9 जुलाई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी लचर हो गई अब तो केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह भी मजबूर होकर कह रहे है कि यदि प्रदेश में कानून व्यवस्था का यही हाल रहा तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को काफी नुकसान होना तय है। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा पुलिस की साख भाजपा नेताओं की नजरों में इतनी गिर गई है कि गुरूग्राम में हुए सफाई घोटाले की जांच के लिए भी गुरूग्राम सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे है। सहज अनुमान लगा ले जब भाजपा के निर्वाचित लोकसभा सांसद व केन्द्र सरकार मंत्री को यह विश्वास नही कि हरियाणा पुलिस गुरूग्राम, फरीदाबाद के सफाई घोटाले की निष्पक्ष जांच करेगी, तब सहज अनुमान लगा ले कि हरियाणा पुलिस का इकबाल किस हद तक गिर चुका है और उसकी पेशेवर जांच क्षमता पर खुद भाजपा नेताओं को भी विश्वास नही रहा।

विद्रोही ने कहा कि यदि हरियाणा के विगत 6 माह के अपराध के आंकडों को एनसीआरबी की वेबसाईट पर देखे तो खुद पता चल जायेगा कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैे व भाजपा सरकार और उसकी पुलिस अपराध व अपराधिायों पर अंकुश लगाने में सक्षम नही हो पा रही है। आज हरियाणा की यह हालत है कि अपराधी बेखौफ होकर अपराध करने में मस्त है, हरियाणा पुलिस के हौसले पस्त है और आमजन अपराध व अपराधियों से त्रस्त है। सवाल उठता है कि जो हरियाणा पुलिस अपनी पेशेवर क्षमता व दक्षता के लिए जानी थी, उसकी ऐसी हालत क्यों हो गई?  विद्रोही ने कहा कि यह इंगित करता है कि हरियाणा सरकार का राजनीतिक नेतृत्व पुलिस कार्यो के हस्ताक्षेप से अपराध व अपराधियों को सरंक्षण देने वाला बन गया है।

वहीें पुलिस पोस्टिंग व तबादले योग्यता व पेशेवर क्षमता के आधार पर न होकर राजनीतिक आधार पर हो रहे है जिसके चलते विगत 6 माह में ही हरियाणा में महिला अपराध की 4371 एफआईआर दर्ज हुई जिसमें 720 दुष्कर्म की घटनाए अर्थात हरियाणा में रोज तीन महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही है। पाक्सो एक्ट में 704 एफआईआर अर्थात हर रोज 3 बच्चियां दरिदंगी की शिकार हो रही। अपहरण की 813 घटनाएं अर्थात हर रोज 4 अपहरण घटनाएं हो रही है। छेड़छाड की 709 घटनाएं अर्थात हर रोज 4 महिलाएं छेड़छाड का शिकार हो रही। वाहन चोरी की 7060 घटनाएं जो बताता है कि रोज प्रदेश में 40 वाहन चोरी हो रहे। हत्या की 445 एफआईआर अर्थात प्रदेश में हर रोज 2 हत्याएं हो रही। चोरी, सरेआम गोलिया चलाना, छीना-छपटी, मारपीट जैसी अपराध की घटनाएं हरियाणा में अब आम हो गई है। विद्रोही ने कहा कि आज हरियाणा में हर वर्ग, समुदाय भय के माहौल में जी रहा है और प्रदेश धीरे-धीरे जंगलराज की ओर जा रहा है जो बहुत ही चिंताजनक स्थिति है।     

You May Have Missed