प्रोपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग कर फिरौती मांगने के मामले से कुरुक्षेत्र के लोग दहशत में।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। आए दिन प्रदेश में फिरौती व मर्डर की घटनाओं से हरियाणा प्रदेश में गुंडा राज नजर आने लगा है। गत रात्रि कुरुक्षेत्र के एक प्रोपर्टी डीलर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी गई है, जिससे कुरुक्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। ऐसे में आज व्यापारी व आम वर्ग का रखवाला कौन है? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि पूरा हरियाणा आज अपराधिक किस्म की घटनाओं से सहमा हुआ है। कुछ रोज पहले हिसार में फिरौती मांगने का मामला सामने आया। सांपला में भी इस प्रकार की घटना घटित हुई। वहीं रावगढ के सरपंच पर हमला हुआ। इस प्रकार की अनेकों घटनाएं हैं, जिससे प्रदेश के लोगों में भय पनप रहा है। सरकार को चाहिए तो ये था कि इस प्रकार के अपराधिक गतिविधियों को बढावा देने वाले तत्वों को दबाती लेकिन हरियाणा सरकार तो हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है जोकि शर्मनाक बात है। प्रदेश में बढ रही अपराधिक घटनाओं के मध्यनजर सरकार को कडे कदम उठाने चाहिए।
अशोक अरोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *