हरियाणा में हुड्डा ही कांग्रेस हैं – हरियाणा कांग्रेस में हुड्डा हुआ सर्वे सर्वा

अब कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला की कांग्रेस में नही दलेगी दाल

कांग्रेस दीपेंद्र हुड्डा की खाली हुई राज्यसभा सीट पर अपना उम्मीदवार नही उतारेगी : हुड्डा

रौनक शर्मा

रोहतक / देश में लोकसभा चुनाव का शोर खत्म हो चुका हैं लेकिन हरियाणा में लोकसभा चुनाव के शोर के बाद विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने का रहा हैं हरियाणा में वर्तमान में बीजेपी की सरकार हैं और हरियाणा में पूर्व सीएम हुड्डा कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा हैं ताकि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके

हरियाणा में पिछले दिनों किरण चौधरी और श्रुति चौधरी द्वारा कांग्रेस छोड़ने पर हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं चली हुई हैं जहा हुड्डा ने खुद बयान दिया हैं की किरण के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता हैं न जाने कितने पार्टी छोड़ गए लेकिन हुड्डा साहब को ये कौन समझाए की केंद्र में भी पिछले 10 साल से कांग्रेस सत्ता में नही हैं और अगले 5 साल भी अब कांग्रेस केंद्र में सत्ता से दूर ही रहने की संभावना हैं वही हरियाणा में भी कांग्रेस पिछले 10 साल से सत्ता में नही हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार नही होने से हुड्डा को क्या फर्क पड़ता हैं क्योंकि उनका बेटा तो लोकसभा चुनाव जीत गया हैं अगर फर्क पड़ता हैं तो उन नेता और कार्यकर्ताओं को पड़ता हैं जो मेहनत करके कांग्रेस की सरकार लाना चाहते हैं

हरियाणा में अब सुरजेवाला और कुमारी शैलजा भी कमजोर पड़ जाएंगे हरियाणा में अब कांग्रेस में हुड्डा ही सर्वे सर्वा हैं या ये कहे हरियाणा में हुड्डा ही कांग्रेस हैं कहना गलत नही होगा अब हरियाणा कांग्रेस में एसआरके गुट टूटने के बाद सुरजेवाला और सैलजा का कमजोर पड़ना लाजमी हैं वैसे भी हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस को धीरे धीरे नेताओ से खाली कर दिया हैं और अपने रास्ते के सभी काटे दूर कर दिए हैं

हरियाणा में भी चर्चाओं का दौर चला हुआ हैं की हुड्डा की कांग्रेस में तानाशाही के चलते ही कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं जिसके चलते हरियाणा में अधिकतर कांग्रेस के नेता बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं

देखने वाली बात रहेगी की हुड्डा हरियाणा में सर्वे सर्वा होते हुए कांग्रेस की सरकार बना पाते हैं या नही, जहां वर्तमान में हुड्डा सैनी सरकार को गिराने के लिए राज्यपाल से मिल रहे हैं वही हरियाणा कांग्रेस में ही हुड्डा का विरोधी खेमा उन्हें बीजेपी का एजेंट बता रहा हैं हुड्डा का एक और बयान जिसमे उन्होंने कहा हैं कांग्रेस दीपेंद्र हुड्डा की खाली हुई राज्यसभा सीट पर अपना उम्मीदवार नही उतारेगी हुड्डा के विरोधी खेमे को हजम नही हो रहा हैं हुड्डा के विरोधी खेमे का कहना हैं की हरियाणा में हुड्डा बीजेपी के साथ मिलकर पर्दे के पीछे कोई खेल खेल रहे हैं

गौर करने योग्य बात हैं हरियाणा कांग्रेस के नेताओ में गुटबाजी कोई नई बात नही हैं हरियाणा में कांग्रेस कई गूटो में बटी हुई हैं वही हुड्डा की केंद्र में पकड़ होने के चलते हुड्डा हमेशा ही अपने विरोधियों पर हावी रहते हैं बाकी हरियाणा में हुड्डा और कांग्रेस का क्या भविष्य रहेगा ये आने वाले कल पर निर्भर करेगा

You May Have Missed

error: Content is protected !!