हर वर्ग की हितैषी है भाजपा, हर वर्ग के सपने कर रही साकार

गुरुग्राम। हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा 3.0 सरकार के गठन पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने करनाल से जीत का परचम रहने वाले प्रदेश के तेजस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, करनाल सीट से पहली बार सांसद एवं केंद्र में ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री बने पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बिपलब कुमार देब जो त्रिपुरा वेस्ट से सांसद निर्वाचित हुए हैं तथा फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्र में मंत्री बनाए गए श्री कृष्ण पाल गुर्जर से मिलकर बधाई दी। जीएल शर्मा ने सभी नेताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा की जीत के लिए देश, प्रदेश के देवतुल्य मतदाताओं का आभार जताया।

श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार अब विकास को नई रफ्तार देगी। पिछले 10 सालों के दौरान सर्वहित के कल्याण की जो योजनाएं बनी थी, वह अब मूर्त रूप लेगी। खासकर भाजपा गरीबों के कल्याण पर विशेष फोकस कर रही है। 10 साल में जो विकास देश और प्रदेश में हुआ है, अब उसे दुगनी गति से आगे बढ़ाया जाएगा। शर्मा ने कहा कि 100 दिन के विकास का रोड मैप एकदम तैयार है। उसे धरातल पर उतरना है। निश्चित ही सरकार देशहित में कड़े और बड़े फैसले लेगी।

उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष मुगालते में ना रहे। हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पिछले 10 सालों में हुए विकास पर मोहर लगाएगी डबल इंजन की सरकार बनाएगी।

जीएल शर्मा ने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि उन्हें लगातार नरेंद्र मोदी जैसे कुशल संगठन एवं राजनीतिज्ञ का नेतृत्व प्राप्त हो रहा है। देश की आजादी के बाद से जो देश में नहीं हुआ, वह पिछले 10 सालों में संभव हुआ है। इसी तरह हरियाणा प्रदेश में भी पहले माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ। प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास की गंगा भी। अब इसी काम को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी आगे बढ़ा रहे हैं। करनाल विधानसभा से प्रचंड बहुमत से जीत एवं केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार गठन के बाद श्री नायब सैनी ने अपना विजन प्रदेश की जनता के सामने रखा है। उनकी योजनाएं अब मूर्त रूप लेने लगी है। निश्चित ही आने वाले दिनों में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विपक्ष के बहकावे और झूठ की राजनीति के चक्कर में नहीं फंसेगी। जनता को यह भली भांति पता चल गया है कि देश और प्रदेश के हित किस पार्टी के हाथों सुरक्षित है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर प्रदेश में तीसरी बार जनहितेषी सरकार का गठन करेगी।

error: Content is protected !!