जयहिंद सेना के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए करेंगे कपड़े नीलाम – जयहिंद
गौशाला, अनाथाश्रम व वृद्धाश्रम मे करूंगा दान- जयहिंद
आंदोलनों मे पहने गए कपड़े करेंगे जयहिंद नीलाम
धर्म का काम करके नही दारू की दलाली करके जेल जा रहे है केजरीवाल- जयहिंद
रौनक शर्मा

चंडीगढ़ / जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद शनिवार 1 जून को अपने जन्मदिवस को अनोखे तरीके से मनाने जा रहे है |
जयहिंद हमेशा ही अपनी विचित्र कार्यशैली की वजह से सुर्खियों मे रहे है और युवाओं के चहेते रहे है| इस बार जयहिंद अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने कपड़ों को नीलम करेंगे और इस नीलामी मे कोई भी हिस्सा ले सकता है |
जयहिंद ने इस नीलामी के बारे मे बताया कि ये वो कपड़े है जिन्हें पहन कर उन्होंने जनता के मुद्दों की आवाज उठाई | ये कपड़े उनके दोस्तों ने उन्हें गिफ्ट किये थे
जयहिंद सेना के फंड के लिए उन्हें ये कपड़े नीलम करने पड़ रहे है | इस नीलामी से जो धनराशि उन्हें मिलेगी इसे वे गौशाला, अनाथाश्रम और वृद्धाश्रम मे भी दान करेंगे , 1 जून को सायं 4 से 5 बजे तक नीलामी के लिए रेजिस्ट्रैशन किया जाएगा, 5 बजे से 7 बजे तक नीलामी होगी और 7 बजे के बाद नीलामी मे हिस्सा लेने वालेऔर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुँचें लोगों के साथ वे खाना खाएंगे | तंबू मे ही इस नीलामी का आयोजन किया जाएगा |
ये वही कपड़े होंगे जिन्हें पहन कर जयहिंद ने , “थारा फूफा जिंदा है” मुहिम चला लाखों बुजुर्गों, दिव्यंगों, विधवा महिलाओं की पेंशन बनवाई, “बेरोजगारों की बारात” निकली, लाखों परिवारों के पीपीपी की गड़बड़ी ठीक कारवाई | बीपीएल राशनकार्ड बनवाए, गरीबों के घर गिरने से बचाए, पीजीआई मे बाहरी लोगों को भर्ती करने का विरोध किया, एसवाईएल का मुद्दा उठाया, पहरावर की जमीन समाज को दिलाई और प्रशासन का बोर्ड उखाडा था, खेल कोटा बहाल करवाया था, नशे के खिलाफ और भाईचारे के लिए कावड़ यात्रा लेकर आए, किसानों की समस्या को उठाया और सरकारी दफ्तर पर परना बांधा, हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों की आवाज उठाई और भत्ते बढ़वाए, सरपंचों , सरकारी कर्मचारियों, आंगवादी वर्कर्स, आशा वर्कर्स, ड्रॉइंग टीचर्स, कंप्युटर टीचर्स, हटाए गए पीटीआई टीचर्स की आवाज उठाई, पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाने सहित जनता के हक की लड़ाई लड़ी |
जयहिंद के संघर्ष की कहानी के साक्षी ये कपड़े होंगे | इस मौके पर सोटे को भी इस नीलामी मे शामिल करेंगे |
धर्म का काम करके नही दारू की दलाली करके जा रहे है केजरीवाल जेल- जयहिंद
जयहिंद सेना प्रमुख डॉ नवीन जयहिंद ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरिवल के जेल जाने पर ट्वीट करते हुए लिखा,”कोई धर्म का काम करके जेल नहीं जा रहा दारू की दलाली में जेल जा रहा है दुर्योधन, और ये मैं नहीं कह रहा ये माननीय सुप्रीम कोर्ट ही कह रहा है,
तिहाड़ जेल ख़ुद नहीं बुला रही ,तुम्हें सुप्रीम कोर्ट ही बुला रहा है, बाक़ी तुम्हारी एक्टिंग देख अमिताभ बच्चन भी शर्म से लाल हो जाएगा”
जयहिंद ने जारी बयान में कहा कि केजरीवाल अपने साथ गीता लेकर गए तो उन्होंने गीता पढ़ी नहीं |इस जन्म के कर्मों का फल इसी जन्म मे भुगतना पड़ता है | जैसे कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा | आबकी बार जेल जाए तो केजरीवाल को गीता पढ़नी चाहिए |