ऑन रिकार्ड आज स्थिति यह है कि 87 सदस्यीय विधानसभा सदन में भाजपा के पास केवल 41 विधायक है जबकि बहुमत के लिए उसे 44 विधायक चाहिए : विद्रोही

लोकसभा चुनाव के तुरन्त बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू हो जायेगा जिससे ज्यादा राजनीतिक कटुता बढऩी स्वभाविक है : विद्रोही

प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह ……….. वे चुनावी प्रचार में नेताओं द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए फैलाई गई कटुता को दरकिनार करके आपसी भाईचारा, सदभाव, प्रेम बरकरार रखे : विद्रोही

28 मई 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे चुनावी प्रचार में नेताओं द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए फैलाई गई कटुता को दरकिनार करके आपसी भाईचारा, सदभाव, प्रेम बरकरार रखे। विद्रोही ने कहा कि हरियाणा में मतदान हो चुका है और मतदाता का जनादेश ईवीएम में दर्ज हो चुका है। अब 4 जून को ही पता चलेगा कि मतदाता का जनादेश क्या है। मतदाता का जो भी जनादेश हो, उसे धैर्य, शांति से स्वीकार करना होगा। लोकसभा चुनावों में हरियाणा के मतदाताओं के जनादेश का प्रभाव विधानसभा चुनावों पर पडऩा तय है। हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर माह में होने है। इससे स्वभाविक है कि लोकसभा चुनाव के तुरन्त बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू हो जायेगा जिससे ज्यादा राजनीतिक कटुता बढऩी स्वभाविक है।  

विद्रोही ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा भाजपा सरकार को विधानसभा में यह भी साबित करना होगा कि उसे बहुमत प्राप्त है या नही। ऑन रिकार्ड आज स्थिति यह है कि 87 सदस्यीय विधानसभा सदन में भाजपा के पास केवल 41 विधायक है जबकि बहुमत के लिए उसे 44 विधायक चाहिए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव निष्पक्षता-स्वतंत्रता से हो, इसके लिए आवश्यक है राज्यपाल महोदय लोकसभा चुनाव परिणाम घोषणा के तुरन्त बाद हरियाणा भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश दे। विद्रोही ने कहा कि यदि राज्यपाल ने अपनी इस संवैद्यानिक जिम्मेदारी को ईमानदारी से नही निभाया तो हरियाणा में तनाव बढऩा तय है और विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में ऐसा संभावित तनाव होगा जो किसी के हित में नही है। ऐसी स्थिति में राज्यपाल अपनी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर संवैद्यानिक जिम्मेदारी निभाते हुए हरियाणा भाजपा सरकार को जितनी जल्दी विधानसभा में बहुमत साबित करने का निर्देश देंगे, उतना ही हरियाणा के हित में होगा।  

error: Content is protected !!