नवीन की नगरी हुई योगीमय, संसद से लेकर देश और कुरुक्षेत्र के लिए नवीन जिन्दल के योगदान को योगी ने जी भर कर सराहा।

ब्रह्मसरोवर को दिव्य और भव्य सिर्फ भाजपा बना सकती है, नवीन जिन्दल बना सकते हैं।

अयोध्या, काशी, केदारनाथ जैसे अनेक धर्मस्थलों के विकास में जिन्दल परिवार का बड़ा योगदान।

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा में नवीन जिन्दल आए क्योंकि वे सच्चे सनातनी।

संसदीय काल में योगी जी से बहुत-कुछ सीखने को मिला : नवीन जिन्दल।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 20 मई : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिन्दल के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तारीफों के इतने पुल बांधे की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र योगीमय हो गई। योगी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में इंडी एलायंस पर चौतरफा हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी ने एक झटके में गरीबी खत्म करने की जो बात की है, उसके पीछे विरासत टैक्स लगाने का एजेंडा है।

कांग्रेस का यह विरासत टैक्स एक तरह से औरंगजेब का जजिया है, जिसमें पूर्वजों से मिली संपत्ति आधी कर रोहिंग्या और अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशियों को बांट दी जाएगी। यही वजह है कि ये लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बचें, धर्मनगरी में अनर्थ न होने दें और ब्रह्मसरोवर की इस नगरी को भव्य और दिव्य बनाने के लिए नवीन जिन्दल को भारी मतों से जिताएं।

कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में योगी आदित्यनाथ ने इंडी एलायंस के मंसूबों की धज्जियां उड़ा दीं और वह फॉर्मूला भी दिया, जिससे कुरुक्षेत्र विकसित बन सकता है। ब्रह्मसरोवर को दिव्य सिर्फ भाजपा बना सकती है।

योगी ने कहा कि इनोवेशन, दृढ़ इच्छा शक्ति, दूरदर्शी दृष्टि नवीन जिन्दल की पहचान हैं। संसद में रहते हुए उन्होंने नवीन जिन्दल को कार्य करते देखा है। वे देश की सुरक्षा, सम्मान से लेकर गांव-गरीब-किसान-शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र में विकास के लिए बहुत ही गंभीरता से कार्य करते थे। उन्होंने भारत की आन-बान-शान के प्रतीक हमारे राष्ट्रीय ध्वज के लिए लड़ाई लड़ी। हमने आजादी की लड़ाई नहीं देखी, लेकिन आजादी के 75 साल बाद अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा का जो अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाया, वो दिव्य था। हर हाथ में झंडा पकड़ाकर इसकी शुरुआत तो नवीन जिन्दल ने ही की थी। खाद्य सुरक्षा कानून की बात करने वाले देश के पहले सांसद भी नवीन जिन्दल हैं। खेती, कौशल विकास के साथ-साथ गरीबों के उत्थान के लिए धन किस तरह लगाया जाए, ये नवीन जिन्दल बहुत अच्छी तरह जानते हैं।

उन्होंने कुरुक्षेत्र को अपना घर मानकर 70 हजार गरीबों के घर में शौचालय बनवाए, लाखों लोगों को आंखों की रोशनी दी। 5000 हजार वर्ष पहले जीवन का संदेश देने वाली गीता की इस नगरी का विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है और इसके लिए नवीन जिन्दल जैसा सांसद जरूरी है।

पहली सरकार जिसने आस्था को सम्मान दिया।
योगी ने उपस्थित जनसमूह से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने आस्था को सम्मान दिया है। अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं होती तो क्या रामलला का मंदिर बन पाता ? काशी, उज्जैन, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हरिद्वार का सुंदरीकरण हो पाता? ये भारतीय जनता पार्टी है, जो कुरुक्षेत्र को उन ऊंचाइयों पर ले जाएगी,
जिसका कुरुक्षेत्र वासियों ने सपना देखा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम अपने घर में विराजमान हैं। काशी भी प्रक्रिया में है लेकिन अब बारी मथुरा की है और इसका शुभारंभ कुरुक्षेत्र से हो गया है। उन्होंने जिक्र किया कि न्यौता देने के बावजूद कांग्रेस के नेता अयोध्या नहीं आए लेकिन नवीन जिन्दल आए और यह कहा कि वे पहले सनातनी हैं। उन्होंने रामलला के दर्शन किये और पूजा-अर्चना भी की। जिन्दल परिवार ने अयोध्या, काशी और केदारनाथ के विकास में बहुत योगदान दिया है।

इंडी एलायंस पर हमला।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडी एलायंस की नीयत देश के विकास की नहीं है। महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक इनके नेताओं के कारनामों से बच्चा-बच्चा वाकिफ है। यहां से चंद दूर पंजाब में वे आपस में गुत्थम-गुत्था हैं और कुरुक्षेत्र में गलबहियां कर रहे हैं क्योंकि उन्हें देश के संसाधनों की लूट के लिए सिर्फ सत्ता चाहिए, देश नहीं। पंजाब में आज गुंडे-माफिया सक्रिय हैं, लोगों का जीना मुहाल है। दिल्ली को तो इन्होंने बर्बाद कर दिया।

पाकिस्तान परस्तों पर भी साधा निशाना।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। विकास कार्य चल रहे हैं। एक्सप्रेस वे, हाईवे, रेलवे, सौंदर्यीकरण, आईआईटी, आईआईएम,एम्स जैसे संस्थान नए भारत की पहचान बन गए हैं। घर-घर पेयजल पहुंच गया है। आयुष्मान भारत योजना, विशेष रूप से 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए संजीवनी बन गई है। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ घर, बिजली,पानी देने में हमने कोई भेदभाव नहीं किया है। इस पर भी कोई पाकिस्तान परस्त है तो उसे वहीं भेज देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश को इस तरह पटरी पर लाए।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 7 वर्षों से कोई दंगा नहीं हुआ है। बेटी और व्यापारियों के दुश्मनों को जहन्नुम भेज दिया गया है। 25 करोड़ जनता आज सुरक्षित है और प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

10 गुना अधिक काम करके दिखाएंगे, संकल्प पत्र तैयार किया हैः जिन्दल।
भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल ने कहा कि अपने 10 साल के संसदीय काल के मुकाबले वे 10 गुना अधिक काम करके दिखाएंगे, जिसके लिए एक संकल्प पत्र तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि संसदीय काल में उन्हें योगी जी से बहुत-कुछ सीखने को मिला। श्री जिन्दल ने आह्वान किया कि 25 मई को कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं।

इस अवसर पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीलाराम गुर्जर, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, कैथल के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, कुरुक्षेत्र के जिलाध्यक्ष रवि बतान, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री करणदेव काम्बोज, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, कैलाश भगत, धर्मवीर मिर्जापुर, उमा सुधा, जसविंदर सिंह विर्क, युवा नेता राहुल राणा, धुम्मन सिंह किरमच, रविंद्र सांगवान, जिला महामंत्री
जसविंदर सैनी, मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, किसान मोर्चा के भूपेंद्र पलवल,ललित माटा, उत्सव शर्मा समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!