पद्मश्री हरियाणवी कलाकर महावीर गुड्डू ने पगड़ी पहना जयहिंद को किया सम्मानित

36 बिरादरी को दिया 19 मई पहरावर जन्मोत्सव का न्योता – जयहिंद

अयोध्या में बना राम मंदिर पहरावर में बनेगा परशुराम मंदिर – जयहिंद

भगवान परशुराम न्याय और सबके देवता – जयहिंद

देश की सबसे ऊँची 121 फ़ीट भगवान परशुराम मंदिर मूर्ति की रखी जाएगी नींव-जयहिंद

भगवान परशुराम के नाम पर नहीं होने देंगे राजनीति – जयहिंद

वोट मांगने आये नेताओं से जनता करे अपने मुद्दों पर सवाल – जयहिंद

रौनक शर्मा

सफीदों | जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद शुक्रवार को भगवान पशुराम जयंती के अवसर पर सफीदों के श्री नागक्षेत्र मंदिर में आयोजित समारोह में पहुंचे | इस मौके पर पद्मश्री हरियाणवी कलाकर महावीर गुड्डू ने नवीन जयहिंद को पगड़ी पहना सम्मानित किया और उनके संघर्ष की सराहना की। जयहिंद ने भगवान परशुराम की मूर्ति को प्रणाम किया और उनके चरणों में 19 मई पहरावर में मनाया जा रहा उनके जन्मोत्सव का न्योता रखा | इस मौक़े पर जयहिंद ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भगवान् परशुराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है | ये उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उनके पास सैकड़ों निमंत्रण आये हुए है लेकिन समय की कमी के चलते वे हर कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते है | लेकिन वे आज इस शुभ दिन के अवसर पर भगवन परशुराम को की न्याय के देवता और धर्म के रक्षक थे उनसे यही प्रार्थना करते है कि प्रदेश की जनता हमेशा सुखी और खुशहाली में रहे है | किसी गरीब के साथ अन्याय हो तो युवा और समाज उसके साथ खड़ा हो | ग़रीब कमजोर की लड़ाई लड़ने वाला ही परशुराम का असली चेला होता है और जो आवाज नहीं उठा सकते वह किसी भी भगवान के भक्त नहीं हो सकते ।

जयहिंद ने वही युवाओं और 36 बिरादरी के भाईचारे को आगामी 19 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भी चूल्हा न्योता दिया | जयहिंद ने कहा कि देश में अयोध्या में श्री राम की सबसे बड़ी मूर्ति लगाई गई हैं और पहरावर में 121 फीट भगवान् परशुराम मंदिर मूर्ति निर्माण की नींव रखी जाएगी | भगवान परशुराम की मूर्ति न्याय, मान-सम्मान और स्वाभिमान की प्रतिक होगी | सामाजिक योद्धाओं (36 बिरादरी) को जिन्होंने पहरावर की जमींन के लिए संघर्ष किया उन्हे भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सम्मानित जायेगा |

जयहिंद ने साथ ही कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर -राजनीतिक और सामाजिक रहेगा | किसी भी तरह से राजनीतिक बयानबाजी इस कार्यक्रम नहीं होगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!