चंडीगढ़ /   रोहतक 10 मई  –  भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र के साथ दो दिन में प्रदेश के हर घर में पहुंचेगी। 11 और 12 मई को विशेष रूप से चलाए जाने वाले हर बूथ-हर घर संपर्क अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे इसकी जानकारी हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी।

श्री बराला ने बताया कि खुद मुख्यमंत्री श्री सैनी पंचकूला विधानसभा के बूथ नंबर 132 पर रहकर वहां के हर घर में संपर्क करेंगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल के अपने बूथ के घरों में पहुंचेंगे।

संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा रोहतक नगर के बूथ नंबर 132-133 पर रहेंगे। सुभाष बराला ने बताया कि वे खुद भी टोहाना के बूथ नंबर 142, 143, 144 पर संपर्क अभियान में हिस्सा लेंगे। जबकि राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बादली विधानसभाक्षेत्र के बूथ नंबर 80, 81 पर संकल्प पत्र के साथ घर-घर जाएंगे। सुभाष बराला ने बताया कि अभियान के संयोजक वेदपाल एडवोकेट करनाल विधानसभाक्षेत्र के रसपूलपुर गांव स्थित बूथ नंबर 46 पर जनसंपर्क अभियान करेंगे।

19 हजार 800 से भी अधिक बूथों के लाखों घरों के दरवाजे पर पहुंचेगी भाजपा बराला ने बताया कि हरियाणा के 19 हजार 800 से भी अधिक बूथों के लाखों घरों के दरवाजे पर भाजपा पहुंचेगी और लोगों को समझाएगी कि देश के विकास के लिए भाजपा आगामी वर्षों में कैसे आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!