कांग्रेस पर गुटबाजी के नाम पर झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा पहले अपने घर की गुटबाजी पर तो लगाम लगा ले : विद्रोही

27 अप्रैल 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए जिन 8 कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उस संतुलित व प्रभावी उम्मीदवारों की सूची को देखकर भाजपा नेताओं के होश उड़ गए है और अपनी पहले से दिख रही हार अब भाजपा को और पुख्ता दिखने लगी है। हार की हताशा में भाजपा नेता कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर अनाप-शनाप बाते कर रहे है।

विद्रोही ने कहा कि कल तक भाजपा नेता जुमला उछालते थे कि चुनाव में मजा नही आ रहा क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार सामने नही है। अब कांग्रेस उम्मीदवार सामने आ गए तो राग अलाप रहे है कि एकतरफा चुनाव है कोई मुकाबला नही है। सवाल उठता है कि जब कांग्रेस ने उम्मीदवार तक घोषित नही किये थे, तब भी भाजपा गांवों में घुस नही पा रही थी और अपना चुनाव प्रचार करने में असफल हो रही थी। जनता के तीखे सवालों से भाजपा उम्मीदवारों को शहर, गांवों, मौहल्लों से भागना पड़ रहा था। अब जब कांग्रेस के मजबूत व प्रभावी उम्मीदवार सामने आ गए तो भाजपा नेताओं के होश उड़ चुके है और जिस तरह की अनाप-शनाप बाते वे कर रहे है, उससे लगता है कि साफ दिख रही हार से उनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है।  

विद्रोही ने कहा कि जो भाजपा डेढ़ माह पूर्व अपने उम्मीदवार घोषित करने के बाद भी खुद के पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास जीत नही पाई, वह जनता का क्या विश्वास जीतेगी? विगत डेढ़ माह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटटर की लाख कोशिशों के बाद भी भाजपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवारों से न केवल दूरीे बना रहे है अपितु भाजपा उम्मीदवारों की गोभी भी खोदने की रणनीति बना रहे है। अब कांग्रेस उम्मीदवारों के सामने आने पर भाजपा कार्यकर्ता-नेता ही भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी ज्यादा जोर लगाने का मन बना चुके है। ऐसी स्थिति में भाजपा की हरियाणा में क्या गत बनेगी, बताना भी बेमानी है।

विद्रोही ने कहा कि कांग्रेस पर गुटबाजी के नाम पर झूठा आरोप लगाने वाली भाजपा पहले अपने घर की गुटबाजी पर तो लगाम लगा ले। कांग्रेस हरियाणा में मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव लडेगी, सभी 9 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार व एक सीट पर आप पार्टी उम्मीदवार सहित सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति बना चुकी है। जिन नेताओं को टिकट नही मिला, उनमें क्षणिक निराशा होना स्वभाविक है लेकिन वे कांग्रेस नेता भी जानते है कि लोकतंत्र व संविधान को बचाने के बड़े लक्ष्य के सामने उनके निजी राजनीतिक हित बहुत छोटे हे। ऐसी स्थिति में कांग्रेस का हर नेता मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान, लोकतंत्र को बचाने की लडाई व सभी को सामाजिक न्याय देने के एजेंडे के व्यापक लक्ष्य के मध्यनजर न केवल मिलकर काम करेंगे, अपितु हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जनता के आशीर्वाद से जीते, यह प्रदेश के सभी नेता व कार्यकर्ता मिलकर सुनिश्चित करेंगे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!