पहले कनीना में बस हादसा में बच्चों ने जान गवाई और अब गुरुग्राम दीवार गिरने से दो बच्चियों समेत पांच ने जान गवाई ………. लोगो में शोक की लहर : गुरिंदरजीत सिंह

बीजेपी सरकार की नजरो में क्या आम जन की जान की कोई कीमत नहीं : गुरिंदरजीत सिंह

शासन प्रशासन मोन। बीजेपी सरकार अपनी रैलियों में व्यस्त। क्या जनता से जरा भी हमदर्दी नहीं : गुरिंदरजीत सिंह

सरकार को पीड़ित परिवार वालो को मुआवजा देना चाहिए : गुरिंदरजीत सिंह

गुरुग्राम : गुरुग्राम के समाजसेवी इंजीनियर गुरिंदरजीत सिंह अर्जुन नगर ने गुरुग्राम के मदनपुरी शमशान भूमि की दीवार गिरने से जान गवाने वाले लोगों के परिवार वालो को मिल सहानुभूति प्रगट की। और मृतको की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

गुरिंदरजीत सिंह ने कहा कि पहले कनीना में बस हादसा में बच्चों ने जान गवाई। और अब गुरुग्राम दीवार गिरने से दो बच्चियों समेत पांच ने जान गवाई। लोगो में शोक की लहर। पर ऐसा देखने को आया है कि बीजेपी सरकार की नजरो में क्या आम जन की जान की कोई कीमत नहीं। इसलिए आम जनता के लिए कोई संवेदना नही। क्या बीजेपी सरकार की नजरो में आम जन की जान की कोई कीमत नहीं। शासन प्रशासन इस हादसे पर मोन है। बीजेपी सरकार अपनी रैलियों में व्यस्त। क्या जनता से जरा भी हमदर्दी नहीं।

उन्होंने कहा कि क्यों हादसों के बाद भी सरकार सतर्क नही हो रही। आधिकारी हादसों से पहले कहा होते है। सुनने में आया है कि कई बार दीवार दरुस्त कराने के लिए बोला था। पर कमेटी, संस्था, शासन प्रशासन ने समय रहते कोई संज्ञान नही लिया। अब आगे के लिए आधिकारियो को भी इस हादसे से सबक लेते हुए समय समय पर अपने क्षेत्र में गश्त करते रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मृत लोगो के परिवार वालो को जो घाटा हुआ है उसे पूरा नही किया जा सकता। पर सरकार को पीड़ित परिवार वालो को बनता मुआवजा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!