पटियाला में किसानों ने पूर्व सीएम की पत्नी को घेरा

सोनीपत में बड़ौली को बोलने से रोका, गो-बैक के नारे, हिसार में रणजीत सिंह चौटाला तथा रोहतक में अरविंद शर्मा लोगों की नाराजगी का शिकार

मेरठ में अरुण गोविल (राम) का जमकर विरोध

अशोक कुमार कौशिक 

पंजाब हरियाणा और यूपी में भाजपा के जो बीजेपी मोदी के बलबूते 400 पर का नारा देकर तीसरी बार सरकार बनाने का दवा जाता रही है उसके प्रत्याशियों को जगह-जगह मिल रहे विरोध के कारण यह दावा धराशाई होता दिखाई दे रहा है। देश में पहली बार मोदी का जादू कहीं दिखाई नहीं दे रहा। वहीं चुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार तो दिख रहा है पर जनता चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दे रही। हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत का बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है, लेकिन इस बार हरियाणा में बीजेपी प्रत्याशियों का जगह-जगह विरोध किया जा रहा है।

लोकसभा उम्मीदवार जहां भी चुनाव प्रचार या किसी अन्य कार्यक्रम के लिए पहुंच रहे हैं, उनका विरोध किया जा रहा है। किसान संगठन उन्हें काले झंडे दिखाकर वापस जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। प्रदेश में कई जगह बीजेपी प्रत्याशियों का विरोध किया जा रहा है। बीते दिनों ही हिसार में रणजीत चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का किसानों ने विरोध किया था। वहीं, सिरसा में अशोक तंवर और रोहतक में डॉ. अरविंद शर्मा को भी अपने हलकों में विरोध सामना करना पड़ रहा है।

रविवार को पंजाब के पटियाला से बीजेपी की उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर का किसानों ने विरोध किया। वहीं, हरियाणा के सोनीपत में प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के सामने भी गो-बैक के नारे लगाए। 

मेरठ में रामायण में राम का पात्र निभा चुके अरुण गोविल को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनके खिलाफ मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगे।

कब, कहां, किस भाजपा नेता का किसानों ने किया विरोध…

1. परनीत कौर की गाड़ी रोकी

जानकारी के अनुसार, रविवार को परनीत कौर पटियाला में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान किसान वहां पहुंच गए और उन्होंने परनीत कौर के काफिले को रोक दिया। किसानों ने भाजपा विरोधी नारे लगाए। कार्यक्रम तक पहुंचने से पहले ही परनीत कौर की गाड़ी को रोक दिया गया।

तब पुलिस ने उन्हें भीड़ के बीच में से बचाव करते हुए बाहर निकाला। इसके बाद परनीत कौर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

2.अमृतसर में बीते दिनों तरनजीत सिंह संधू का विरोध ……….. तरनजीत संधू के काफिले को घेरा

बीते शुक्रवार को अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व आईएफएस अधिकारी तरनजीत सिंह संधू का विरोध अजनाला में किया गया। वह वहां अकाली दल से भाजपा में आए पूर्व विधायक बोनी अजनाला के साथ प्रचार करने पहुंचे थे। लेकिन किसानों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।

जब तरणजीत सिंह संधू का काफिला अजनाला के नगर थोबा में पहुंचा तो किसान पहले से ही वहां झंड़े लेकर खड़े थे। उनके आते ही किसान उग्र हो गए और जोर-जोर से उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस सुरक्षा में संघू के काफिले को आगे बढ़ाना पड़ा।

3. हंस राज हंस के खिलाफ प्रदर्शन

शुक्रवार को पंजाब में भाजपा के फरीदकोट से विधायक हंस राज हंस का विरोध किसानों ने किया। हंस राज हंस फरीदकोट के बाबा फरीद टीला पर पहुंचे थे। किसानों को जब उनके आने का पता चलता तो उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को घेर लिया।

4. सोनीपत में मोहन लाल को बोलने से रोका

हरियाणा के सोनीपत से भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बड़ौली को रविवार को रोहणा गांव में पहुंचे। यहां उन्हें किसानों ने काले झंडे दिखाए। बाद में चौपाल में चल रहे कार्यक्रम में भी भाग लेने से रोका। इस दौरान मोहन लाल समर्थकों से उनकी झड़प भी हुई।

किसानों के जाने के बाद ही भाजपा प्रत्याशी चौपाल में ग्रामीणों को संबोधित कर सके। इससे पहले काफी देर तक यहां तनातनी का माहौल रहा। मोहन लाल का इससे पहले जींद के नंदगढ़ गांव में भी विरोध हो चुका है। लाेगाें ने वहां उन्हें बोलने तक नहीं दिया था।

5. हिसार में रणजीत चौटाला की जनसभा में बवाल

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला को गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। हिसार में अग्रोहा खंड के गांव श्यामसुख में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने नारेबाजी की। जिससे उनकी जनसभा में बवाल मच गया।

बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को रोका। इसके बाद रणजीत चौटाला आधा अधूरा भाषण देकर गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ यहां से लौट गए।

6. सिरसा में अशोक तंवर को रद करना पड़ा कार्यक्रम

सिरसा में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर को किसानों के विरोध के कारण शनिवार को अपना प्रोग्राम रद्द करना पड़ा। उनके समर्थकों की ओर से रोडी में उनका कार्यक्रम रखा गया था। इसकी भनक किसानों को लग गई और इसके बाद किसान एकत्रित हो गए। साथ ही अशोक तंवर के विरोध का ऐलान कर दिया।

डबवाली क्षेत्र में अशोक तंवर का विरोध करने के लिए जुटे किसानों की अगुआई भाकियू चढूनी ग्रुप के हिसार मंडल के अध्यक्ष सिकंदर सिंह रोड़ी ने की। उन्होंने कहा की किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया गया। किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई हैं और उसी बात का विरोध है, जो आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।

7. अरविंद शर्मा विरोध के बाद लौटे

रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी के कैंडिडेट डॉ. अरविंद शर्मा शुक्रवार (5 अप्रैल) को कोसली विधानसभा सीट के गांव सुधराना में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सांसद महोदय चुनाव जीतने के बाद पांच साल बाद गांव में दर्शन दे रहे हैं।

काफी देर तक ग्रामीणों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उनके साथ हलके के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन ग्रामीण नारेबाजी करते रहे। जिसके चलते डॉ. अरविंद शर्मा को वापस लौटना पड़ा।

8. मेरठ में (राम) अरुण गोविल को भी जमकर विरोध का सामना करना पड़ा है। लोगों ने अरुण गोविल मुर्दाबाद बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए। अरुण गोविल को वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया।

error: Content is protected !!