करनाल में विपक्ष को घेरने को नायब सैनी ने बनाई नायाब रणनीति

करनाल विधानसभा कोर कमेटी और चार मंडलों की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश

विरोधियों के प्रपंचों का मुंह तोड़ जवाब है मोदी सरकार के विकास कार्य : नायब सैनी

*प्रधानमंत्री मोदी ने वंशवाद को धराशायी कर विकास की नई पटकथा लिखी : नायब सैनी*

चंडीगढ़,  2 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा कोर कमेटी एवं यहां के चार मंडलों की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति को धार दी। इन पांचों बैठकों में मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं का फीडबैक लिया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव को जीतने की रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा की। पहली बैठक विधानसभा कोर कमेटी की हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी अब तक हुई चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तार से नायब सिह सैनी को बताया।

करनाल विधानसभा कोर कमेटी और अर्बन मंडल, कर्ण मंडल, शहरी मंडल और राम नगर मंडल में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के जनता को छलने वाले और गुमराह करने वाले एजेंडों से आगाह करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां वोटों के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करने की किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के मंसूबों को सफल नहीं होने देना है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस व घमंडियां गठबंधन के इन्हीं भ्रष्टाचारों को बताना है। श्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार और डबल इंजन सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम जारी रखें। सीएम सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहरलाल को ऐतिहासिक मार्जिन से जीतने के साथ-साथ उपचुनाव की जीत को भी प्रचंड एवं एतिहासिक बनाना है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 10 वर्षों में भारत ने जबरदस्त तरक्की की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। सड़कों के नेटवर्क ने लोगों के जीवन को सरल किया है। नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। हरियाणा विकसित राज्य बनें इसके लिए डबल इंजन की सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है। भाजपा शासन में युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दस सालों में हुए विकास के कार्यों से जनता संतुष्ट है।

नायब सैनी ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। 10 वर्षों में किसानों को समृद्ध करने की दिशा में सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। हरियाणा के युवा योग्यता के आधार पर मिल रही नौकरियों से खुश हैं। उज्जवला योजना और हर घर में नल से जल आने पर महिलाओं की जीवन शैली बदली है। घर बैठे मिल रही सुविधाओं से प्रदेश के लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुके हैं। सीएम ने बैठक में दावा करते हुए कहा कि भाजपा दस की दस सीटें और करनाल विधानसभा का उपचुनाव जनता के आशीर्वाद और प्रचंड समर्थन से जीत रही है।

बैठकों के दौरान प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला अध्यक्ष योगेन्द्र राणा, कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डा. अशोक कुमार, कुलदीप शर्मा, पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता, संजय बठला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक सुखीजा, कृष्ण गर्ग, एडवोकेट विरेंद्र ठाकुर, मेहर सिंह कलामपुरा, जगमोहन आनंद, विधानसभा प्रभारी अमरनाथ सौदा, विधानसभा विस्तारक रवि राणा, कुलदीप शर्मा के अलावा मंडलों की बैठक में मंडल अध्यक्ष अमर टक्कर, बिशन सिंह शेखावत, साहिल मदान, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!