अरविंद केजरीवाल व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की गिरफ्तारी अपने आप में प्रमाण है कि भारत के प्रजातांत्रिक इतिहास में पहली बार लोकसभा चुनाव से भी दलों के लिए बराबर प्लेयिंग फील्ड न रहे, इसका सत्ता दुरूपयोग से षडयंत्र : विद्रोही

29 मार्च 2024 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से सटे हरियाणा के लोगों से आग्रह किया कि वे इंडिया एलायंस की रामलीला मैदान दिल्ली में 31 मार्च को होने वाली महारैली में बढ़-चढ़कर भाग ले। विद्रोही ने कहा कि 31 मार्च की रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली इंडिया एलायंस की महारैली देश का लोकतंत्र, संविधान, अभिव्यक्ति की स्वतत्रंता बचाने व ईडी, सीबीआई, आईटी का बेजा दुरूपयोग करके विपक्ष के नेताओं पर दबाव बनाकर उनसे दलबदल करवाकर भाजपा में शामिल करने व काले धने के बल पर मोदी-भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति द्वारा भारत के लोकतंत्र को बनाना रिपब्लिक में बदलने की साजिश के खिलाफ शंखनाद है। रामलीला मैदान की 31 मार्च की महारैली इंडिया एलायंस का लोकसभा चुनावों का शंखनाद भी होगी।
मोदी-भाजपा सरकार ने ईडी, आईटी, सीबीआई व अन्य संवैद्यानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करके जिस तरह कांग्रेस का बैंक खाता फ्रीज करवाकर उससे जबरदस्ती 115 करोड़ रूपये निकाले, वह कांग्रेस को प्रभावी ढंग से लोकसभा चुनाव लडने से रोकने का षडयंत्र है। विद्रोही ने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनावों से ठीक पूर्व ईडी का दुरूपयोग करके राजनीतिक लाभ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की गिरफ्तारी अपने आप में प्रमाण है कि भारत के प्रजातांत्रिक इतिहास में पहली बार लोकसभा चुनाव से भी दलों के लिए बराबर प्लेयिंग फील्ड न रहे, इसका सत्ता दुरूपयोग से षडयंत्र किया है। ऐसी स्थिति में संविधान, लोकतंत्र को बचाने इंडिया गठबंधन भारत के 140 करोड़ नागरिकों से गुहार करके मोदी-भाजपा को वोट की चोट से सत्ता से हटाकर भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं, गंगा-जमुनी तहजीब की रक्षा करने का आग्रह 31 मार्च की रामलीला मैदान दिल्ली की रैली से करेगा।