भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता

चंडीगढ़, 21 मार्चः मशहूर दलित अधिकार कार्यकर्ता अधिवक्ता रजत कल्सन समेत दर्जनभर सामाजिक कार्यकर्ताओं आज अपने सैंकड़ों साथियों के संग कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सभी ने कांग्रेस ज्वाइन की। हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया। 

इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के पार्टी में आने से कांग्रेस और मजबूती के साथ दलित व पिछड़ों की आवाज उठा पाएगी। उन्हें उम्मीद है कि सभी कांग्रेसजन पुरजोर तरीके से जमीनी स्तर पर वंचित वर्गों की लड़ाई लड़ेंगे। क्योंकि यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक हार जीत का नहीं बल्कि सभी वर्गों की न्यासंगत सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का है। 

चौधरी उदयभान ने कहा कि केंद्र और राज्य में चल रही बीजेपी सरकार लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने का प्रयास कर रही है। बीजेपी नेता खुलेआम संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। इसलिए तमाम राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि वह संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करें। इस बात को समझते हुए तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन की है। 

कल्सन ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा दलितों और वंचितों के पक्ष में रही है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला किया है। कल्सन के साथ फतेहाबाद के भीम आर्मी के 6 साल तक अध्यक्ष रहे भूषण कुमार नुनिया, फतेहाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रत्ताखेड़ा व बलविंदर सिंह तथा भाटला संघर्ष समिति के मुख्य सदस्य अजय भाटला, विकास भाटला, राजेश भाटला, रोहतास कुमार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 

उनके साथ-साथ भिवानी से हिम्मत सिंह, हिसार से पवन ग्रेवाल, रोहतास कुमार, धर्मेंद्र सिंह रंगा, धर्मेंद्र कुमार तथा हिसार के अधिवक्ता प्रवेश महिपाल, अनिल रंगा व यशवीर कुमार ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान सैंकड़ों की तादाद में इन सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोगी व समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!