गांवों में लोगों से जनसंपर्क कर बीजेपी की जनता विरोधी नीतियों की खोली पोल

कुरुक्षेत्र लोकसभा के लिए भाजपा को कोई भी उम्मीदवार सामने आने के लिए तैयार नहीं : डॉ. सुशील गुप्ता

अचानक मुख्यमंत्री को बदलना बताता है कि भाजपा हरियाणा में पूरी तरह से फेल रही : डॉ. सुशील गुप्ता

भाजपा ने चेहरा बदला, हरियाणा की जनता सरकार बदलना चाहती है : डॉ. सुशील गुप्ता

इनेलो ने वोट काटने के लिए भाजपा के साथ सेटिंग की : डॉ. सुशील गुप्ता

रादौर/यमुनानगर, 18 मार्च – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्यासी डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता क्षेत्र के हर गांव, हर वार्ड और हर व्यक्ति तक पहुंचेंगे और इंडिया गठबंधन की नीतियों के प्रति जनता को जागरुक करेंगे। इस मौके पर विशाल सैनी, दर्शन सिंह, बलवान सिंह, गुरनाम, धर्मपाल, जसपाल, सुल्तान सिंह अंग्रेज सिंह, सोहनलाल, जगमाल सिंह, मदनलाल, सुंदर सिंह, हुक्म सिंह, धर्म सिंह, नायब सिंह, मदनलाल, मांगाराम, रोबिन, जसपाल जस्सी, बलवान सिंह और विनोद गोलनपुर मौजूद रहे।

उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा रादौर से शुरू की। इसके बाद वे गोलनपुर में लोगों से मिले। वहां से हरनौल में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद तेहि गांव में पहुंचे। यहां से गांव हसनपुर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। इसके बाद अकबरपुर में बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांव गोलनी और गांव कबूलपुर में “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इसके बाद गांव रुपौली में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। काजीबंस में ग्रामीणों के सामने भाजपा की तानाशाही नीतियों की पोल खोली। यात्रा का समापन देर शाम जगाधरी वार्ड 19 में हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा कुरुक्षेत्र लोकसभा को लेकर पूरी तरह से घबराई हुई है, इसके पास कोई भी उम्मीदवार सामने आने के लिए तैयार नहीं है। हर गांव हर शहर इंडिया गठबंधन को पसंद कर रहा है। प्रदेश के लोग भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान हैं और परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी आईडी से परेशान हैं। हरियाणा में नशा लगातार बढ़ता जा रहा है और शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है और अब हम गांव गांव जाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक मैं जिस भी गांव में गया हूं तो लोगों न मुझे कहा कि नायब सैनी हमेशा यहां से गायब रहे।

उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले अचानक मनोहर लाल खट्‌टर को मुख्यमंत्री पद से हटा देना और गठबंधन तोड़ देना अपने आप में बताता है कि भाजपा सरकार हरियाणा में पूरी तरह से फेल रही है और यह सरकार लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरी। भाजपा ने चेहरा बदला है लेकिन हरियाणा के लोग सरकार बदलना चाहते हैं। भाजपा ने उस व्यक्ति नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है और उसको हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है जो अपनी पत्नी को जिला परिषद का चुनाव नहीं जीता पाए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हरियाणा में भाजपा की क्या स्थिति है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा का बच्चा बच्चा कह रहा है कि भाजपा ने किसाना, जवानों, महिलाओं और व्यापारियों पर अत्याचार किया है। इसका जवाब हरियाणा की जनता वोट की चोट से देने के लिए तैयार है। भाजपा के पास कुरुक्षेत्र लोकसभा से उम्मीदवार ही नहीं है और इनेलो के अध्यक्ष ने भाजपा से सेटिंग करके वोट काटने के लिए कुरुक्षेत्र से नोमिनेशन भरा है। परंतु कुरुक्षेत्र की जनता और विशेषकर किसान वर्ग कह रहा कि हमें वोट काटने की बात समझ आ है लेकिन हम अपना वोट खराब नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। वोटों की चोरी कर रही है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का काम कर रही है। भाजपा ने चुनाव से एक सप्ताह पहले ही चुनाव आयुक्त का बदलकर ये संकेत दे दिए हैं कि दाल में कुछ काला है। परंतु कुरुक्षेत्र की जनता झाडू के निशान पर इतने बटन दबाएगी की इनकी सारी सेटिंग फेल कर देगी। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और भय मुक्त सरकार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दो लाख सरकार पद खाली पड़े हैं, लेकिन भाजपा सरकार हरियाणा के 10 हजार युवाओं को युद्धग्रस्त क्षेत्र इजरायल भेजकार मौत के मुंह में धकेलना चाहते हैं। बेरोजगारी के कारण कैथल जिले के मटौर गांव से काम के लिए रशिया गए 7-8 युवा रशिया की आर्मी में फंसे हुए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी, महिलाओं को सुरक्षा देने का वादा किया था, जिसमें भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल रही है। पीएम मोदी ने किसानों की आय डबल करने का वादा किया था, आय तो डबल नहीं हुई लेकिन कर्जा कई गुना हो गया है। डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता जा रहा है, पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। पीएम मोदी चुनाव नजदीक आते ही गैस सिलेंडर के 1100 में से 100 रुपए तोड़ कर कहते हैं कि बजाओ ताली। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा है। इंडिया गठबंधन हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर मजबूती से जीतेगा।

error: Content is protected !!