मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद को खत्म कर सुशासन स्थापित किया : नायब सैनी

कैलाश विजयवर्गीय और नायब सिंह सैनी ने गोहाना में त्रिदेवों से किया सीधा संवाद

सोनीपत/गोहाना, 10 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी सरकार ने धारा-370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों से पत्थर छुड़ाकर उनको रोजगार देने का काम किया है। । उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए वादों का विपक्ष ने मजाक उड़ाया, लेकिन मोदी सरकार ने हर वादे को निभाकर विपक्ष को जवाब दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मोदी-मनोहर सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकारों में पर्ची और खर्ची से ही नौकरियां मिलती थी। नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद को खत्म कर योग्यता के आधार पर नौकरियों देने का काम किया है। इस सम्मेलन में कलस्टर प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता, विधायक निर्मल चौधरी, विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक महिपाल ढ़ांडा, पूर्व मंत्री कविता जैन आदि नेताओं ने कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया। यहां राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ जीतने के लिए मेहनत को बढ़ा देने का आह्वान भी किया।

रविवार को गोहाना में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव में जीत का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ होत हैं। पार्टी की जीत व हार कार्यकर्ता पर निर्भर होती है। इसलिए आज से ही सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में उतरे और लोगों को सरकार की येजनाओं के बारे में बताएं कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीबों का सहारा बनते हुए उनके आंसू पोछने के साथ-साथ उनको सशक्त बनाने का कार्य किया है।

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा कि वो करके दिखाया हैं। जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाई और अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाकर रामलला को विराजमान किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार का इतना बोलबाला था कि अगर केन्द्र से 100 रूपये भेजे जाते थे तो लोगों तक केवल पच्चीस पैसे ही पहुंच पाते थे। लेकिन जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है, नरेन्द्र मोदी ने इस भ्रष्टाचार का अंत किया। आज केन्द्र व हरियाणा सरकार की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंनें कहा कि एक गरीब का दर्द वहीं समझ सकता है, जिसने गरीबी की लड़ाई लड़ी हो और उसका सबसे बड़ा उदाहरण हमारे प्रधानमंत्री हैं।

लोगों का जीवन सरल और सुरक्षित करने के लिए दिन-रात काम करते हैं मोदी-मनोहर : नायब सैनी

सोनीपत/गोहाना। त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सैनी ने कहा कि गरीब लोगों के जीवन को सुगम, सुरक्षित व सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गरीब लोगों के ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड योजना लेकर आई ताकि हमारे गरीब परिवार भी जरूरत पड़ऩे पर अच्छे अस्पतालों में अपना ईलाज करवा सकें। हरियाणा सरकार ने इसी योजना का विस्तारीकरण करते हुए आयुष्मान चिरायु कार्ड शुरू की, ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को इसमें कवर किया जा सके।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने व्यवस्था को बदलने का काम किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने योग्यता के आधार पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देर रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गारंटी के साथ देश-प्रदेश में सुशासन और गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। 10 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्य किए हैं। इससे सिर्फ देश की तस्वीर ही नहीं बल्कि तकदीर बदल गई है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री कविता जैन, योगेश्वर दत्त, डॉ० ओमप्रकाश आत्रेय, मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, राजू मोर, तीथ राणा, नीवन मंगला, जवाहर सैनी, उमेश शर्मा रजनी विरमानी, मनिंद्र नाथ, गुलशन विरमानी, इंद्रजीत विरमानी, निशांत छोक्कर, सुरेन्द्र मदान, बलजीत मलिक, बच्चन सिंह आर्य, मीना नरवाल, प्रीत्तम खोखर, कुलदीप नांगल, सतीश नांदल, परमजीत सैनी, सुनीता लोहचब, बलराम कौशिक, किरण बाला, सोनिया मोर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

error: Content is protected !!