प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को बनाया है सशक्त और आत्मनिर्भर : नायब सैनी

“एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी के नाम“ थीम पर महिला मोर्चा ने प्रदेश में नारी शक्ति वंदन के तहत निकाली स्कूटी रैली, लगाई दौड़

भाजपा प्रदेश नायब सैनी ने कुरूक्षेत्र में नारी शक्ति वंदन मैराथन के तहत स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नारी शक्ति वंदन मैराथन में बोले नायब सैनी – जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है

चंडीगढ़,   5 मार्च।   भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन विधानसभा स्तर पर प्रदेशभर में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरूक्षेत्र रेलवे रोड स्थित छठी पातशाही गुरुद्वारा से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप के नेतृत्व में निकाली गई स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नायब सैनी ने कहा कि “एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी के नाम“ के लक्ष्य को लेकर महिला शक्ति ने प्रदेश में नारी शक्ति वंदन मैराथन और स्कूटी-बाइक रैलियों का आयोजन किया और दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं तथा अपना भाग्य खुद लिख रही हैं। मोदी सरकार में महिलाओं को मान-सम्मान मिल रहा है। नायब सैनी ने कहा कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत अपना संबोधन रखेंगे। पार्टी ने विधानसभा स्तर पर एलईडी का प्रबंधन किया है। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं को सशक्त, शक्तिशाली, स्वावलंबी और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रेरित करने के लिए यह मैराथन दौड़ आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि “एक दौड़ राष्ट्र के नाम, एक दौड़ मोदी के नाम“ थीम पर प्रदेश भर की बहनों ने दौड़ में भाग लिया है। उन्होंने बताया कि इस  आयोजन के तहत महिला मोर्चा की बहनें मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कानूनों और महिलाओं के हितार्थ लिए गए निर्णयों की जानकारी महिलाओं को दे रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर लोकसभा और राज्यसभा में नेतृत्व का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं को अलग पहचान मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने पानीपत की धरती से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का जो अभियान चलाया था उससे क्रांतिकारी बदलाव देश और प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं। मोदी सरकार की नीतियो के कारण देश की करोड़ों महिलाएं ’’लखपति दीदी’’ बन गई हैं। ड्रोन के जरिए खेती में महिलाएं अपना कौशल दिखा रही हैं।

नायब सैनी ने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं समृद्ध होती हैं, तो दुनिया समृद्ध होती है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार हरियाणा में 10 की 10 सीटें जीतेंगी और देश में 400 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार महिला हितैषी सरकार है। मोदी सरकार ने तीन तलाक को खत्म कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस ’विकसित भारत’ की बात करते हैं, वह केवल ’नारी शक्ति’ के सशक्त और समृद्ध होने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के  बाद से ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और भागीदारी पर सरकार का फोकस रहा है। मोदी और मनोहर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का असली उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना ही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरूषों के साथ मिलकर देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर विधायक सुभाष सुधा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष परमजीत कौर कश्यप, उपाध्यक्ष उमा सुधा, प्रभारी अनु माल्यान, रविन्द्र सांगवान, रेणू खुंगर, केडीबीसदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, सोहना रामगढ़, मंडल की अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, मोर्चा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!