भाजपा महिला मोर्चा ने चुनावी तैयारियों को किया तेज, प्रदेश के हर क्षेत्र में प्रवास कर सरकार की नीतियों का कर रहीं प्रचार प्रसार।

चंडीगढ़/ पंचकूला   29 फरवरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का जनसंपर्क अभियान जारी है। समय-समय पर वह महिला मोर्चा की कार्यकारिणी के साथ प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रवास कर जनता से मिल कर उनकी समस्याओं, सरकारी योजनाओं से उनके लाभान्वित होने के विषय में वह जानकारियां हासिल कर रही हैं। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने पंचकुला में जनसंपर्क किया।

 महिला मोर्चा की कार्यकारिणी के साथ पंचकुला में प्रवास के दौरान उन्होंने कई परिवारों से मिल कर उनकी समस्याओं, क्षेत्र के विकास और सरकार की योजनाओं से उनके लाभान्वित होने के विषय में जानकारी हासिल की। इस मौके पर बातचीत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं ने यह संकल्प लिया है कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के प्रयास से आज पूरे देश सूरत बदल चुकी है।
चुनावी तैयारियों के संबंध में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उषा प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी ने बेहद कम समय में अपनी चुनावी तैयारियों को काफी अच्छी तरह आगे बढ़ा लिया है। उन्हें अपना पद संभाले करीब एक महीना ही हुआ है। इस कार्य अवधि में हमनें पूरे प्रदेश की टीम, कार्यकारिणी, जिलों के अध्यक्ष और मंडल स्तर तक सभी लोकसभा और जिलों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। हरियाणा में महिला मोर्चा का संगठन अपनी सशक्त भूमिका निभाते हुए चुनावी तैयारियों में लगा है। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हमारी पूरी टीम हरियाणा में एक बार फिर कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सार्थक प्रयासों से महिलाओं का जीवन स्तर बड़े पैमाने पर सुधर चुका है। जिस तरह से हरियाणा की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं, उसी तरह राजनीति में भी महिलाएं पूरी कर्मठता और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।

हरियाणा की मातृशक्ति भाजपा के साथ: अर्चना गुप्ता

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी व प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की मातृशक्ति को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है। आज भले ही विपक्ष तरह-तरह के भ्रामक प्रचार कर रहा हो, लेकिन हरियाणा की महिलाओं के जीवन स्तर पर जिस तरह का सकारात्मक बदलाव भाजपा सरकार के शासन में आया है उसे खुद प्रदेश की महिलाएं महसूस कर रही हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जिस तरह से पूरे भारत में रामराज्य की स्थापना का प्रयास शुरू कर दिया है उसका असर दिखना प्रारंभ हो चुका है। पीएम मोदी के सार्थक प्रयासों से जिस तरह से नारी की शक्ति बढ़ी है, उनका आत्मसम्मान सुरक्षित हुआ है उसे देखते हुए आज हरियाणा ही नहीं बल्कि बल्कि पूरे देश का महिला वर्ग भाजपा के हाथों में ही देश की बागडोर एक बार फिर सौंपने को तैयार है और भाई नरेंद्र मोदी को ही अपना अगला प्रधानमंत्री चुनना चाहता है। निश्चित रूप से अबकी बार 400 पार का नारा शत प्रतिशत सफल होगा।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा ने शुरू की तैयारियां

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार से यह स्पष्ट हो चुका है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में वहां कानून का राज खत्म हो चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी छह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से संवाद कर के उनके दुख को साझा करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से इस दिन करनाल लोकसभा क्षेत्र में  हजारों महिलाओं को एकत्रित कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया जाएगा। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी करनाल में इस विषय पर बहनों से संवाद करेंगे। पूरे हरियाणा के लिए भाजपा महिला मोर्चा की सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में करीब पांच-पांच हजार की संख्या में महिलाओं के साथ इस संबोधन को सुनेंगी। इन कार्यक्रमों के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित ऋचा पाहवा सहित भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश व जिले की तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहीं

error: Content is protected !!