कहा : भाजपा जजपा शासन में 2.7 एकड़ के एक किसान परिवार को हर साल ₹1,31,626 का है घाटा।

कैथल, 26 फरवरी 2024 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा जजपा सरकार का डीएनए किसान व मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। कैथल से एक प्रेस बयान जारी करते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इन तानाशाही सरकारों ने देश व प्रदेश के किसानों व मजदूरों की पीठ मे छुरा घोपने का काम किया है। मोदी-खट्टर- दुष्यंत ने अगली फसल व अगली नस्ल को बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा व जजपा सरकार ने किसान मजदूर के बच्चो के मुह से निवाला छीनने का दुश्हास किया है।

भाजपा शासन में आज के किसान के हालात का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि आज 2.7 एकड़ के एक किसान परिवार को हर साल ₹1,31,626 का घाटा पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के अनुसार किसान का आज का खर्च पर ध्यान दें :-👇

▪️एक किसान-मज़दूर परिवार खाद्य वस्तुओं (अनाज, दाल, डेयरी, अंडे, कंन्फेक्शनरी, पेय पदार्थ, खाद्य तेल, फल, सब्जियां, मसाले, मांसाहारी भोजन) पर प्रति वर्ष ₹73,185 खर्च करता है।
▪️गैर खाद्य पदार्थों (स्वास्थ्य, शिक्षा वाहन, यात्रा, कपड़े, जूते, इलेक्ट्रोनिक आइटम, लॉन्ड्री और क्लीनर, रिचार्ज, बिल भुगतान, एलपीजी, सामाजिक समारोह, घर और घरेलू रखरखाव) पर ₹1,40,849 खर्च करता है।
▪️कृषि पर ₹1,65,798 खर्च करता है।
▪️किसान का सबसे ज्यादा खर्च कृषि पर 43.7% करता है।
▪️गैर खाद्य पर 37.1% खर्च करता है।
▪️खाद्य वस्तुओं पर 19.3% खर्च करता है।

सुरजेवाला ने कहा कि इतना होने पर भी भाजपा जजपा सरकार किसान-खेत मज़दूर के साथ सिर्फ अन्याय और प्रताड़ित ही कर रही है। किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने व उन्हें छलने का काम किया! पेट व पीठ एक करके हल जोतने वाले किसानों को उसकी फसल का MSP क्यों नहीं मिल रहा व अपना हक मांगने वाले किसानों को लाठियों से क्यों पीटा जाता है?

सुरजेवाला ने मोदी -खट्टर व दुष्यंत चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जजपा सरकार बताएं कि कर्ज में डूबे किसान को राहत देने की बजाय खेती पर जीएसटी के माध्यम से टैक्स क्यों लगा दिया गया? खाद पर 5 प्रतिशत जीएसटी क्यों लगा दिया? कीटनाशक दवाई पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया? ट्रैक्टर तथा खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी क्यों लगाया? खाद और कीटनाशक दवाईयों की कीमतों में मोदी सरकार के सात सालों में लगभग 100 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई। मोदी सरकार ने डीज़ल की कीमतें बढ़ाकर खाद-बीज-कीटनाशक दवाई-बिजली-कृषि उपकरणों की कीमतें क्यों बढ़ा दी? पहले नीम कोटिड यूरिया का हवाला देकर 5kg कट लगा दिया और किमत वही। अब सल्फर कोटिड यूरिया का हवाला देकर फिर से 5kg का कट लगा दिया और कीमत की वसूली वही। मतलब पिछले 9 सालों में भाजपा ने यूरिया खाद के कट्टे में 10 kg का कट लगा दिया और क़ीमत किसान से वही वसूली जा रही है। चाहे खाद हो या बच्चों के खाने का सामान हो हर किसी चीज में भाजपा एक षड़यंत्र के तहत वजन कम कर देती है और कीमत की वही वसूली की जाती है।

error: Content is protected !!