गुरुग्राम। मिशन 2024 में जुटी भाजपा हरियाणा ने प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा की संगठनात्मक जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। हाल ही में फरीदाबाद लोकसभा प्रभारी नियुक्त करने के बाद अब उन्हें पार्टी के ओबोसी मोर्चा का प्रभार सौंपा गया है। इससे पूर्व उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का दोबारा दायित्व सौंपा गया था। नई नियुक्ति पर पार्टी कार्यर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंच कर उन्हें पटका पहनाया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर बाधाई दी।

संगठन में मिली नई और अहम जिम्मेदारियों के लिए जीएल शर्मा ने भाजपा के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिनल्ब कुमार देब, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी और संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का आभार व्यक्त किया है। जीएल शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शर्मा ने कहा कि संगठन की और अधिक मजबूती के लिए पहले से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए कार्यक्रमों के जरिए पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी की और नवमतदाताओं के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है, उस पर ध्यान केंदीत कर उसके रफ्तार के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। अधिक से अधिक नए मतदाताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए उनके बीच सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रचार किया जाएगा।

पहले मिली जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया

इससे पूर्व जीएल शर्मा को जो भी जिम्मेदारियां मिली है, उन्हें बखूबी निभाया है। पार्टी संगठन में सर्वप्रथम उन्हें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उन्हें चरखी दादारी और नूंह का प्रभार भी सौंपा गया। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्हें रोहतक लोकसभा के सहप्रभारी की जिम्मेदारी मिली। यहां उन्होंने अपनी बेहतरीन राजनीतिक कुशलता का परिचय देते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रोल निभाया। 2018 के चुनाव में उन्हें कर्नाटक के मैसूर में बूथ प्रबंधक एवं चुनाव प्रचारक जिम्मेदारी दी गई। इसी साल मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुए चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों का समन्वयक बनाया गया। उत्तराखंड, गुजरात में भी उन्हें बूथ प्रबंधक और चुनाव प्रचारक जिम्मेदारी दी गई। गुरुग्राम लोकसभा के लिए उन्हें सह संयोजक की जिम्मेदारी भी पार्टी ने सौंपी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने डेरा एवं संत समन्वयक समिति का संयोजक बनाकर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में मत डलवाने की जिम्मेदारी सौंपी, जिसे शर्मा ने बखूबी निभाया। अभी हाल ही में उन्हें राजस्थान के नागौर जिला की पांच विधानसभाओं में प्रभारी की जिममेदारी दी गई। इनमें तीन में पार्टी को जीत हासिल हुई है। इनके अलावा समय-समय पर पार्टी ने और भी दूसरी अहम जिम्मेदारियां सौंपी, जिन पर जीएल शर्मा पूरी तरह खरा उतरे हैं।

error: Content is protected !!