हरियाणा का राजनीतिक माहौल शत-प्रतिशत भाजपा के पक्ष में : ओम प्रकाश धनखड़

— मंगल कमल से सभी सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प लेकर जाएं कार्यकर्ता

—- अब जय श्री राम का नारा जोर से लगाने और ग से गणेश पढ़ने का समय  

चंडीगढ़,   30 जनवरी। रोहतक लोकसभा चुनाव के पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में 10 के 10 कमल खिलने वाले हैं। प्रदेश की जनता ने फिर से सभी दस सीटों पर कमल खिलाने के मन बना लिया है। देश और हरियाणा का राजीनतिक माहौल 100 प्रतिशत भाजपा के पक्ष में है। कार्यकर्ता मेहनत करें और पिछली बार से भी ज्यादा बड़े अंतर से जीत की रणनीति पर कार्य करें।  

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत जिस रास्ते पर चला हुआ है। सपनों को हकीकत में बदल रहा है। बलिदानियों के सपनों को साकार कर रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें इसके पीछे सम्पूर्ण विश्व में बसे भारतीयों की आकांक्षा है। उन्होंने कहा कि देश का हर नागरिक चाहता है कि भारत अगले पांच साल में आगे बढ़ता चला जाए। यह पहला वक्त है जब भारत ने यह अंगडाई ली है कि भारत को भारत के नजरिए से देखो। कांग्रेस के समय में हमें स्कूलों में ‘‘ग’’ गणेश की जगह ’’ग‘‘ गधा पढ़ाया जाता था। भगवान गणेश जी रिद्धि-सिद्धि के देवता है और उनसे संस्कार और ज्ञान मिलता है।

धनखड़ ने कहा कि मुझे यह देखकर अच्छा  लगा कि हमारी एक पत्रकार अलजजीरा, वांशिगटन पोस्ट , न्यूयार्क टाइम्स और बीबीसी लंदन को यह बता रही थी कि भारत को भारत के नजरिए से देखों अब भारत तुम्हारे नजरिए से नहीं चलेगा। धनखड़ ने कहा कि हमने वो जमाना देखा है जब उनके नजरिए से यहां चीजें घटित होती थी। अब मोदी के बदले हुए भारत का आदर भारत के नजरिए से करना होगा। भारत अपने नजरिए से आगे बढ़ने लगा है। हम वो सौभाग्यशाली पीढ़ी है जिसने राम लाल को विराजमान होते देखा है।

धनखड़ ने कहा कि राम जन्म भूमि सेवा निवृत न्यायाधीशों को भी राम जन्म भूमि का निमंत्रण मिला था। जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो उनकी भी आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने कहा कि वे दिन भी थे जब टैंट में बैठे रामलला के कपड़े बदलवाने के लिए भी अदालतों से अनुमति लेनी पड़ती थी, और आज वे ही रिटायर्ड  जज हैं जो खुशी से लबालब हैं। मोदी के नेतृत्व में पूरा देश राम मय हो गया।

राष्ट्रीय सचिव श्री धनखड़ ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की जयंती तो हम मनाते हैं, लेकिन पुण्य तिथि नहीं मना पाते। उनका बलिदान दिवस नही मना सकते। नेता जी ने 30 दिसंबर 1943 अंडेमान निकोबार में फहराया था। लेकिन कांग्रेसियों ने उसे भी हटवा दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ रखा और गुलामी की प्रतीक जार्ज पंचम की प्रतिमा को हटाकर नेता जी की मूर्ति स्थापित की। देश को एक सूत्र में बांधने वाले सरदार पटेल का सबसे बड़ा स्टैच्यू बनाने का काम मोदी सरकार ने किया।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए धनखड़ ने कहा कि हमने कमजोर और लाचार सरकार को देखा है जिसकी नीतियों के कागजो को फाड़ दिया जाता था,  और आज मोदी के नेतृत्व में मजबूत और सशक्त सरकार को देख रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था आज पांचवे स्थान पर है और जल्द ही भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा।

धनखड़ ने कहा कि आज मोदी सरकार ढूंढ-ढूंढ कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है। सोने की चिड़िया बनने की राह पर है। गरीब कल्याण की योजनाओं के जरिए मोदी सरकार गरीबों का जीवन सरल बना रही है। हरियाणा की दस की दस सीटें और रोहतक की मजबूती के साथ मोदी की झोली में डालने का काम मंगलकमल से होगा। सभी साथी यह संकल्प लेकर जाएं।

इस मौके पर रोहतक लोकसभा सांसद डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा लोकसभा प्रभारी राजीव जैन, लोकसभा संयोजक सतीश नांदल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, रोहतक के जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, झज्जर के जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक, पूर्व विधायक सरिता नारायण, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, कंवल सिंह सैनी, जिला परिषद की चेयरमैन मंजू हुड्डा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलौड, नरेंद्र वत्स आदि उपस्थित रहे। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!