– भाजपा के राष्ट्रीय  सचिव औमप्रकाश  धनखड़ ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पलों में  दर्जनभर धार्मिक अनुष्ठानों में की भागीदारी

  – भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से हर व्यक्ति के मन में उत्सव – बोले धनखड़  

– इन गौरवशाली पलों के लिए हिंदू समाज ने 500 वर्षों तक संयम के साथ संघर्ष किया  

चंडीगढ़, 22 जनवरी।  लगभग 500 वर्षों तक हिंदू समाज ने पूरे संयम के साथ संघर्ष किया और आज भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में समस्त सरकार ,जनप्रतिनिधियों, प्रमुख हस्तियों को पूरे भावपूर्ण माहौल में देखकर आनंद की अनुभूति होती हैै। हर व्यक्ति के मन मेंं उत्सव का माहौल है। चारों तरफ जय श्री राम के जयघोषों के नारों से समस्त भारत राममय हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पलों में क्षेत्र के दर्जनभर मंदिरों में पहुंचे और उल्लास के पलों में भागीदारी करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी ने रामलला को टेंट में देखा है। लंबी प्रतीक्षा के बाद आज रामलला भव्य मंदिर में पहुंचे हैं। हम इन पलों के साक्षी बने, यह हमारे लिए गौरव और आनंद की बात है।  

—  धार्मिक अनुष्ठानों में की भागीदारी                              
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं, वाहनों, घरों, प्रतिष्ठानों पर केसरिया ध्वज फहरा रहे हैं। हर आयु वर्ग के व्यक्ति का मन उल्लास से भरा हुआ है। उन्होंने देवी माता मंदिर पाटोदा, बाबा बालक पुरी मंदिर तुंबाहेड़ी, दादा भैया मंदिर गिरधरपुर, बाबा सालीग्राम मंदिर सुबाना, राम मंदिर ढाकला, शिव मंदिर खेड़ी जट्ट, बामड़ौला, गुभाना सहित कई धार्मिक स्थलों पर आयोजित अनुष्ठान भागीदारी की। उन्होंने भावपूर्ण माहौल में अयोध्या से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के साथ देखा। उन्होंने 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनकी दो बार हुई गिरफ्तारी के संस्मरणों को भावपूर्ण माहौल साझा किया।

  —  बादली में रेल की सीटी बजेगी और  रेल से अयोध्या भी जाएंगे                              
   धनखड़ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कहा कि राम विरोधी मानसिकता का अब कोई स्थान नहीं रहा है। पूरे देश में राममय माहौल है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय महापर्व की तरह मनाया जा रहा है।  एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि शराब कांड में शामिल लोग भी अब सुंदरकांड करवा कर रहे हैं।  एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि रेल आर्बिटल कॉरिडोर इस क्षेत्र में विकास के नये पंख लगाएगा। रेल के हम सभी अयोध्या मेंं रामलला के दर्शन करने ाएंगे और दूसरी तरफ हम सभी अपने क्षेत्र में रेल की सीटी सुनने को आतुर हैं । शताब्दी जैसी ट्रेनें बाढ़सा, बादली होकर गुजरेंगी। इस प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार  रामराज्य कायम करने की ओर अग्रसर है। हर जरूरतमंद के कल्याण की नीतियां बनाकर उनके घर द्वार पंहुचाई जा रही हैं। इस दौरान संत समाज, क्षेत्र की सरदारी सहित पार्टी कार्यकर्ता और काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।                          

error: Content is protected !!