सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण पर खर्च किया जाएगा 74 लाख का बजट : मनोहर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सन्निहित सरोवर पर करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महर्षि दधीचि की प्रतिमा का किया अनावरण

चंडीगढ़,  23 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सन्निहित सरोवर के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्यों के लिए 74 लाख रुपए का बजट पारित कर दिया है , इस बजट से सन्निहित सरोवर की कायाकल्प की जायेगी और इस पवित्र और प्राचीन सन्निहित सरोवर पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री  श्री  मनोहर लाल शनिवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 कुरुक्षेत्र  में सन्निहित सरोवर पर केडीबी और श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री  श्री  मनोहर लाल ने केडीबी की तरफ से 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महर्षी दधीचि की प्रतिमा का अनावरण किया और गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रौच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया। इस दीपदान कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय सरंक्षक श्री दिनेश, विधायक श्री सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री रवि बतान, चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व सांसद श्रीमती कैलाशो सैनी ने भी दीपदान किया। इस कार्यक्रम में श्री ब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा के सरंक्षक श्री जय नारायण शर्मा, प्रधान श्री श्याम सुंदर तिवारी, प्रधान महासचिव श्री रामपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और विधायक श्री सुभाष सुधा को शॉल देकर सम्मानित किया और संस्थान को 21 लाख रुपए की राशि देने पर आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने श्रीब्राहमण एवं तीर्थोद्घार सभा, मेहरचंद मेहंदीरता मैमोरियल ट्रस्ट मेहर बुक डिपो, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, गायत्री परिवार, श्रीमती ज्योति खंडेलपाल, बाल एवं महिला विकास सेवा समिति, प्राचीन श्री दुर्गा माता एवं राधा कृष्ण मंदिर, ब्राहमण धर्मशाला एवं छात्रावास, पूर्वांचल छट पूजा, मानवतावादी विश्व संस्थान आदि संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थाओं के सहयोग से सन्निहित सरोवर को आध्यात्मिक दृष्टि से ओर अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दीपदान के दौरान संस्थाओं के द्वारा कुछ मांगे रखी गई थी, जिन्हें पूरा किया गया है। इस सरोवर के विकास के लिए 74 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए है, एजेंसी को टेंडर दे दिया गया है, इस सरोवर पर 75 फव्वारे, टूटे हुए पत्थरों को बदला जाएगा। सरोवर के दोनों प्रवेश द्वारों पर भव्य गेट लगाए जाएंगे, 2 वाटर कूलर, सूर्य द्वार के पास प्लांटेशन और पार्किंग स्थल विकसित किया जाएगा, पानी निकासी के लिए प्रबंध किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए अगर कुछ शेष विकास कार्य रह जाएंगे, उन विकास कार्यों को विधायक सुभाष सुधा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। इस सरोवर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। इस पावन धरा पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने एक बड़ा स्वरुप धारण कर लिया है। इस महोत्सव का इंतजार देश-दुनिया में बेसब्री के साथ किया जाता है।

इस मौके पर उपायुक्त श्री शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र भौरिया, एडीसी श्री अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव श्री उपेंद्र सिंघल, एडीएम श्री सोनू राम, वाईस चेयरमैन श्री जयसिंह पाल, केडीबी सदस्य श्री अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, श्री एमके मोदगिल, कैप्टन अमरजीत सिंह, श्री विजय नरुला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!