वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 14 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विश्वविद्यालय परिसर में स्थित जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के प्रांगण में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. ज्ञान प्रकाश दुबे, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, कुटा सचिव डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. सोमबीर जाखड़, एक्सईएन राजपाल, अशोक सहित पुस्तकालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।