भाजपा ने बेटियों को मजबूत मंच प्रदान किया और बेटियों ने भी प्रदेश का नाम किया: सैनी
– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने मेडल लाने वाली हरियाणा की खिलाड़ी बेटियों को कुरूक्षेत्र में किया सम्मानित
– महिला खिलाड़ी सम्मान सम्मेलन का आयोजन करने पर श्री सैनी ने बीजेपी महिला मोर्चा और पूर्व सांसद कैलासो सैनी की सराहना की

चंडीगढ़ ,  7 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा महिला मोर्चा द्वारा मंगलवार को कुरूक्षेत्र में महिला खिलाड़ी सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने वाली हरियाणा की बेटियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी, पूर्व सांसद व कार्यक्रम की संयोजिका कैलासो सैनी, सह संयोजिका कीर्ति सिंह भी उपस्थित रहीं। प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटियों के बुलंद हौंसलों से मेडलों की झड़ी लगी हुई है। हमारी खिलाड़ी बेटियों की आवाज दुनिया के कौने-कौने में गूंज रही है। सम्मेलन को पूर्व सांसद कैलासो सैनी व प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने भी संबोधित किया।

खिलाड़ियों के लिए सम्मान सम्मेलन आयोजित करने पर श्री सैनी ने महिला मोर्चा को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर उनकी तरफ से प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने उनका संदेश खिलाड़ियों तक पहुंचाया। श्री सैनी ने बताया कि बिप्लब देब ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा के लिए खूब मेडल लाकर हरियाणा और भारत का गौरव बढ़ाने की बात कही है।

प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा देश के साथ-साथ हरियाणा का नाम रोशन किया है। हमारी बेटियां भी खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही है। आज के दौर में बेटियां असहाय नहीं, घर की शान हैं। शिक्षा, खेल व आर्मी के अलावा हर क्षेत्र में कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। आए दिन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। यही वजह है कि बेटों की तरह अब बेटियां भी हौसले के पंख से ऊंची उड़ान भर रही हैं।

श्री सैनी ने कहा कि जब हमारी बेटियां कोई मेडल लेकर आती है और उसका नाम एनाउंस होता है तो वह भारत के लिए होता है जिस पर पूरा देश गर्व करता है। देश और प्रदेश को गर्व प्रदान करने वाली हरियाणा की बेटियों को सम्मानित करके मुझे भी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने मंच से खेलों में हरियाणा का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी मोनिका मलिक, साक्षी मलिक, सविता पुनिया, कुरूक्षेत्र की रानी रामपाल, नवजौत कौर, नवनीत कौर, दीपिका ठाकुर, प्रीतम रानी, सोनम मलिक, साइना नेहवाल, बबीता फोगाट , संतोष यादव, नेहा राठी, शिवानी कटारिया जैसी हरियाणा की खिलाड़ी बेटियों द्वारा प्रदेश का नाम उंचा करने पर आभार जताया।  

श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने बेटियों को मजबूत मंच प्रदान किया है, जिसका परिणाम है कि दुनिया में हमारी बेटियां सबसे ज्यादा मेडल जीतकर ला रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री बेटियों को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। नायब सैनी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के लिए सरकार का खजाना खोल रखा है।

श्री सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर सरकार ने जिला स्तर पर खेल नर्सरियां खोली हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा बेटियां प्रैक्टिस कर सकें। इतना ही नहीं खिलाड़ियों को अच्छी डाइट के लिए हर महीने 2 हजार रुपये भी सरकार दे रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। श्री सैनी ने कहा कि ओलंपिक व पैरालम्पिक पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। एशियन व पैराएशियन पदक विजेताओं को 3 करोड़ तथा कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये सम्मान राशि मिल रही है।

महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सैनी ने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार मजबूती से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पानीपत की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की धरती से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी के कहे शब्दों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और बेटियों का अनुपात बढ़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के दैनिक जीवन से कठिनाई को दूर करने का वचन निभाया है। उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते उपयोग ने धुआं-मुक्त रसोई उपलब्ध कराई। भाजपा शासन में पैदल चलकर पानी लाना अतीत की बात बन गई है। अब हर घर नल से जल पहुंच रहा है।  श्री सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार बेटियों की चिंता करती है, इसलिए सरकारी नौकरियों में कोटा सुरक्षित किया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने कहा कि भाजपा की मोदी और मनोहर सरकार ने बेटियों को सुनहरे अवसर प्रदान किए हैं। नौकरियों में सम्मानजनक पद मिल रहे हैं, अग्निवीर में भी हमारी बेटियां अपना परचम लहरा रही है। हर क्षेत्र में हमारी बेटियां कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ओलंपिक और एशियार्ड खेलों मे हरियाणा की बेटियां नंबर वन पर आती हैं। हमारी खिलाड़ी बेटियों ने विश्व के मानचित्र पर भारत की अलग पहचान बनाई है।

श्रीमती दांगी ने कहा कि प्रदेश की खिलाड़ियों का दमदम खम पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि डाक्टर, इंजीनियरों की पहचान अपने-अपने क्षेत्र तक होती है, लेकिन खिलाड़ियों की पहचान पूरे विश्व में होती है। हरियाणा की मनोहर सरकार ने खिलाड़ियों के लिए काफी सुविधाएं दी हैं।

सुनीता दांगी ने कहा कि मनोहर सरकार ने महिला खिलाड़ियों के लिए साफ सुथरा वातावरण दिया है। डबल इंजन सरकार में खिलाड़ियों को डाइट के लिए भत्ता दिया जा रहा है। खेलो इंडिया स्पर्धा से नए खिलाड़ी प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेटियों के प्रति लोगों की सोच बदली है। अब माता पिता की पहचान बेटियों के नाम पर हो रही है।

इस अवसर पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष रवि बतान, विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी बबीता फौगाट, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, लोकसभा प्रभारी सुमन, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री आशा खेदड़, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष परमजीत, जिला की प्रभारी वंदना शर्मा, जिला महामंत्री जसविन्द्र,विनीत क्वात्रा,जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल शर्मा, गुलशन,डॉ गणेश दत्त, जिलापरिषद की चेयरपर्सन कमलजीत कौर, ममता, उमा सुधा, जिला की महामंत्री रीना सैनी आदि उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!