प्रेरणा वृद्धाश्रम में सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल-1 के प्रस्थान पर मनाया गया जश्न।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 2 सितम्बर : देश की किसी भी बड़ी उपलब्धि को प्रेरणा वृद्धाश्रम में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार एवं उत्सव की तरह से मनाया जाता है। जिस प्रकार चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के समय वृद्धाश्रम में नाच गाकर जश्न मनाया गया था वैसा ही उत्साह वृद्धाश्रम के बुजुर्गों में शनिवार को देखने को मिला।

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डा. जय भगवान सिंगला ने बताया कि सूर्य मिशन के लिए आदित्य एल-1 के प्रस्थान से पूर्व सभी बुजुर्ग एवं प्रेरणा संस्था के सदस्य मंदिर में एकत्रित हुए और कई घंटे पूजन के साथ सूर्य नमस्कार किया। उन्होंने कहा कि यह क्षण पूरे देश के लिए बहुत ही अलौकिक क्षण था। अभी चंद दिनों पहले ही हमारा चंद्रयान 3 पूरी सफलता के साथ चंद्रमा के सतह पर उतरा था। विक्रम लैंडर आज चंद्रमा के साथ से बड़े-बड़े रहस्योद्घाटन कर रहा है। अनेकों रहस्यमयी अनुसंधान कर रहा है जिसके परिणाम सुनकर विश्व के सभी वैज्ञानिक अचंभित हैं। डा. सिंगला ने कहा कि आदित्य एल-1 हमारा एक सैटेलाइट आज सूर्य के रहस्यों का पता करने के लिए सूर्य की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। इस मौके पर पूजन के उपरांत बुजुर्गों का गीत गाकर नाचते हुए उत्साह देखते ही बनता था। सभी ने शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर डा. बाबू राम, सत्यनारायण वर्मा, हरिकेश पपोसा, विमल कुमार वशिष्ठ, सुनील कुमार, डा. वी.डी. शर्मा, कुलविंदर कौर, विजय लक्ष्मी, मीना कुमारी, सीता देवी, सुमन शर्मा, उषा सच्चर, क्षमा मल्होत्रा, जोगिंदर सिंह, चंद्रकांत ठक्कर, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, कश्मीरी लाल जैन, विजय कुमार अग्रवाल एवं बी श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!