अहीरवाल के भाजपा नेता तो एक-दूसरे के खिलाफ प्रैसवार्ता करके खुले आरोप लगाते है : विद्रोही
मीडिया हाऊसों का कांग्रेस के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया उचित नही : विद्रोही

29 अगस्त 2023 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि हरियाणा भाजपा में कांग्रेस से कहीं ज्यादा गुटबाजी है लेकिन सत्ता की चासनी से चिपके रहने के खातिर उस गुटबाजी पर सत्ता लालच का कवर लगा हुआ है। वहीं मीडिया भी भाजपा की गुटबाजी पर पर्दा डालता रहता है। विद्रोही ने कहा कि मीडिया से अपेक्षा की जाती है कि वह निष्पक्ष स्वतंत्र रिपोर्टिंग करे, लेकिन विगत 9 सालों से मीडिया में कांग्रेस के प्रति नकारात्मक व भाजपा के प्रति सकारात्मक खबरे प्रकाशित, दिखाई जाती है जो लोकतंत्र व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया के दीर्घकालिक हितों के लिए भी ठीक नही है। मीडिया हाऊस के मालिक यह न भूले कि मोदी-भाजप का राज सदैव के लिए नही रहने वाला। लोकतंत्र में सत्ता बदलती रहती है। आज मीडिया हाऊस जिस तरह का व्यवहार कर रहे है, उनका यह रवैया भविष्य में उन पर ही भारी पडने वाला है। हरियाणा व देश में 2024 चुनावों में सत्ता परिवर्तन तय है। सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस हरियाणा में मीडिया हाऊसों के वर्तमान रवैये को नही भूलेगी और जैसे को तैसा के आधार पर भविष्य में फैसला करेगी।

 विद्रोही ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र में भाजपा में इतनी गुटबाजी है कि यहां के चुने हुए भाजपा सांसद, विधायक कभी भी एक मंच पर नही आते और विगत 9 सालों में एकसाथ कभी एक मंच पर आये तो वह मात्र खानापूर्ति के लिए आये। अहीरवाल के भाजपा नेता तो एक-दूसरे के खिलाफ प्रैसवार्ता करके खुले आरोप लगाते है, पर मीडिया के लिए यह साधारण घटना होती है। वहीं कोई कांग्रेसी नेता भिन्न बोली बोल दे, अलग कार्यक्रम कर ले तो मीडिया कांग्रेस पर गुटबाजी के नाम पर दुष्प्रचार में ऐसे जुट जाता है जैसेे मीडिया हाऊस स्वतंत्र पत्रकारिता संस्थान न होकर भाजपा के सहयोगी दल हो। तीन-चार दिन पहले रेवाडी में हुए सामाजिक कार्यक्रम में इस क्षेत्र से भाजपा सांसद व केन्द्रीय ंमत्री के समर्थको व भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य के समर्थकों के बीच जो बवाल कटा, उसमें भाजपा नेत्री के कार्यक्रम स्थल पर होर्डिग तक फाड़ दिये और दोनो भाजपा नेता एकसाथ कार्यक्रम में आने की बजाय अलग-अलग आये, लेकिन मीडिया इस घटना को गोले कर गया।

विद्रोही ने कहा कि मीडिया हाऊसों का कांग्रेस के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया उचित नही। वहीं हरियाणा में सत्ता मिलनेे पर कांग्रेस मीडिया के इस रवैये को नही भूलेगी। विद्रोही ने कहा कि अब भी समय है कि मीडिया हाऊस कांग्रेस के प्रति नकारात्मक भेदभावपूर्ण रवैया छोड़े नही तो भविष्य में उसे भी इसका शिकार होना पड़ेगा।  

error: Content is protected !!