वोटर चेतना महाअभियान कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स
भाजपा 25 व 26 अगस्त को चलाएगी राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान
कार्यशाला में धनखड़ और चाहर ने वोटर चेतना महाअभियान को मतदाता शुद्धिकरणअभियान बताया

चंडीगढ़,  21 अगस्त। भाजपा ने वोटर चेतना महाअभियान के तहत प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल गुरुग्राम में कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने सभी कार्यकर्ताओं को नए वोटरों को पार्टी से जोड़ने, बोगस वोटों को हटाने और लिस्ट की गलतियों को सुधारने में निर्वाचन विभाग की मदद करने का आह्वान किया। कार्यशाला के पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धनखड़ ने बताया कि भाजपा 25 व 26 अगस्त को राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान चलाएगी। उन्होंने इस अभियान को मतदाता शुद्धिकरण अभियान बताया। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मतदाता सूची जितनी साफ-सुथरी होगी, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा।  उन्होंने इस अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं के वोट बनाएं और उन्हें पार्टी की रीति नीति समझाकर पार्टी से जोड़ें। इस कार्यशाला में बीएलए-2, चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला प्रमुख, सह प्रमुख, प्रदेश चुनाव आयोग संपर्क विभाग के पदाधिकारी, चुनाव प्रबंधन विभाग के जिला प्रमुखों सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि इस देश व्यापी अभियान के सफल आयोजन के लिए हरियाणा में चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ और चुनाव आयोग संपर्क प्रकोष्ठ की एक पांच सदस्यीय टीम रामचंद्र जांगड़ा के नेतृत्व में बनी है। श्री धनखड़ ने मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत नए मतदाताओं जोड़ने का काम तो होगा ही, साथ ही जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नामों को कटवाना भी हमारा ही दायित्व है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के बड़े से बड़े नेता इस अभियान में शामिल होंगे।

धनखड़ ने पदाधिकारियों से अभियान की तैयारियों को लेकर कहा कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में यह अभियान चलेगा। जिसके तहत सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर उन युवाओं से मिलना है जो 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे। वोटर चेतना अभियान में जुटे सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि युवाओं के वोट बनवाने में अपना सहयोग करें। फॉर्म भरवाने से लेकर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज करवाना है और युवा मतदाताओं को भाजपा की रीति व नीति भी बतानी है। मोदी सरकार के कार्य भी बताने है। श्री धनखड़ ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर आज भाजपा पूरी दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। पार्टी का विस्तार और अधिक हो, इसके लिए नए वोटरों के अलावा आम जनता को भी भाजपा की नीतियों की जानकारी दें और उन्हें पार्टी से जोड़ें।

राजकुमार चाहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने वोटर चेतना महाअभियान के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया है। 25-26 अगस्त को चलने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान में मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेता, सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख शामिल होंगे और कैंप लगाकर नए वोट बनाने की प्रक्रिया को शुरू करेंगे। अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

श्री चाहर ने बताया कि इस अभियान में सभी जनप्रतिनिधि जुटेंगे। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ साथ एनजीओ का भी सहयोग लिया जाएगा। चुनाव में मतदाता की भूमिका निर्णायक होती है। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा भी दायित्व बनता है कि हम नए वोट बनवाने में सहयोग करें। श्री चाहर ने बताया कि इस अभियान को चलाने के लिए केंद्रीय टोली भी बनी है। इसके अलावा प्रदेश, जिला व विधानसभा स्तर पर भी टीमें तैयार की गई हैं, जो इस अभियान को गति देगी। उन्होंने बताया कि आज की कार्यशाला में चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।

कार्यशाला को संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा के अलावा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख प्रमोद कौशिक, चुनाव प्रबंधन विभाग के प्रदेेश प्रमुख ललित बतरा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर चुनाव आयोग संपर्क विभाग की सह प्रमुख रेनू कौर सैनी, चुनाव आयोग संपर्क विभाग की भिवानी लोकसभा की प्रमुख राजरानी सांगवान, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविन्द सैनी, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, चुनाव आयोग संपर्क विभाग के जिला प्रमुख सचिन शर्मा, चुनाव प्रबंधन विभाग के जिला प्रमुख धर्मेंद्र यादव, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर सहित सभी विधानसभाओं से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेसी अब तो बहन बेटियों की भी गालियां देने लगे: धनखड़

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस के नेता बहन-बेटियों को गालियां देने में लगे हुए हैं। जनता जनार्दन को राक्षसी प्रवृति का बताने लगे हैं। उनकी बौखलाहट बता रही है कि उन्हें जनता के बीच अच्छा रिस्सपांस नहीं मिल रहा है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर रोज धरातल पर ही रहता है। कांग्रेसी अब चुनाव को नजदीक देखकर जनता के बीच जाने लगे हैं, लेकिन जनता उनकी नीयत को समझती है, इसलिए कांग्रेसियों को जनता से दुत्कार ही मिल रही है। कांग्रेस के पास ना प्रदेश में और ना ही जिला स्तर पर कोई संगठन हैं। भाजपा अब तक 59 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न कर चुकी है। सवा दो लाख लोगों से हमारा हर रोज संपर्क होता है। एक लाख पन्ना प्रमुख जल्द ही बना लिए जाएंगे।

error: Content is protected !!