देश विकसित होने की राह पर: पूरन यादव लोहचब

गुरुग्राम – सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गौसेवा आयोग के बैनर तले गौसेवकों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हरियाणा गौसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा गुरुग्राम के नंदीधाम से कार्टरपुरी स्थिति कामधेनु गौशाला तक पहुंची। इस दौरान सैकड़ों गो भक्त तिरंगा झंडा हाथ में लेकर भारत माता की जय जयकार करते हुए सड़कों पर उतरे। यात्रा के बाद तिरंगों को गौशाला में लगाया गया, जिससे माहौल देशभक्ति की भावना से भर गया।

गौसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन पूरन यादव लोहचब ने कहा कि भारत देश मोदी जी के नेतृत्व में विकसित होने की राह पर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का माहौल बना है। युवाओं को देशभक्ति के जज्बे से भरने के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यादव ने कहा कि जिन वीरों ने हमारे सुनहरे पलों और तिरंगे की आन-बान-शान के लिए अपना बलिदान दिया, आज देश के देशभक्त उनके सम्मान में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जो कौम अपना इतिहास याद रखती है, वहीं कौम आगे बढ़ती है। पूरन ने जोर देकर कहा शहीदों की शौर्य गाथाओं को अपने दिल में रखों, तिरंगा लहराता रहेगा। दुनिया की कोई ताकत नहीं जो तिरंगे को झुका सके। हमारे तिरंगे में वीरों की शहादत का रंग है, किसानों की मेहनत का रंग है, तिरंगे में श्रमिकों के पसीने का रंग है, युद्ध वीरांगनाओं के त्याग का रंग है। तिरंगे में युवाओं के सपनों का रंग है।

दुनिया के बहादुर देश इजराइल से सीखे, वो कहते हैं कि लड़ोगे तो बचोगे। हमारी युवा पीढ़ी को यह सीख लेने की जरूरत है।
लोहचब ने कहा कि तिरंगा हवा से नहीं वीरों की आखिरी सांसो से लहराता है। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने तिरंगे के लिए हंसते-हंसते बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन से शहीदों का मान बढ़ा है और परिजनों का सम्मान। तिरंगा यात्रा से युवा पीढ़ी को देश भक्ति के प्रति नई प्रेरणा मिली है। इस तिरंगा यात्रा में रिटायर्ड प्रिंसिपल अशोक दिवाकर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरुग्राम महानगर के संचालक जगदीश ग्रोवर, हीरा लाल, बलजीत यादव आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सभी ने तिरंगे को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

error: Content is protected !!