हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने अंतिम संस्कार में पुणे पहुंच महान आत्मा को दी अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 25 जुलाई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी जी के निधन पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री धनखड़ मंगलवार को पुणे पहुंचे और अंतिम संस्कार में भागीदार बन अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिव्य ध्येय की ओर तपस्वी जीवन पर अविचल चलता है। मान्य मदन दास देवी जी क्षण क्षण पल पल देश के लिये जिये और लाखों कार्यकर्ताओं के ह्रदय में सदैव जीवंत रहेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मदनदास छह दशकों तक संघ के प्रचारक रहते विभिन्न दायित्वों को बखूबी निभाया। इस दौरान कई जिम्मेदारियां भी निभाईं। कठोर अनुशासन उनके व्यक्तित्व की खास पहचान थी। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट में गोल्ड मेडलिस्ट होने के बावजूद संघ के कार्य को महत्व दिया। उन्हीं की अगुवाई में छात्र संगठन एबीवीपी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। वे 1970 से 1992 तक अभाविप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे। मदन दास देवी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में संघ योजना से निकले पहले प्रचारक थे।

 धनखड़ ने कहा कि निस्वार्थ भाव से राष्ट्रसेवा व संघ कार्य में अपना जीवन समर्पित करने वाले मान्य मदनदास देवी जी का जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वह लाखों कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणापुंज के समान थे।

धनखड़ ने बताया कि कुछ महीने पहले गुरुग्राम में उनके निवास पर महान विभूति का पुण्य आगमन हुआ था और पूरे परिवार को उनका आशीर्वाद मिला था।

error: Content is protected !!