सरकार जल्द 35400 वेतनमान लागू नहीं करेगी तो समर्थन में प्रदेश के 4 लाख कच्चे -पक्के कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे: सर्व कर्मचारी संघ

फतेहाबाद,18 जुलाई। प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगम, कारपोरेशन व यूनिवर्सिटीज के 35000 लिपिक 35400 वेतनमान देने का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर डटे हुए हैं। परन्तु सरकार के बेपरवाह होने से कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ये शब्द हरियाणा मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय पर धरने पर बैठे हड़ताली लिपिकों को सम्बोधित करते हुए जिला कन्वीनर शिवकुमार श्योराण ने कहे। उन्होंने कहा सरकार 35400 वेतनमान देने की मांग को एक तरफ जायज मान रही है, फिर भी सरकार संगठनों से बातचीत कर नोटिफिकेशन जारी क्यों नहीं कर रही ? जबकि हड़ताल के चलते प्रदेश के सभी कार्यालय सुनसान पड़े हैं, सरकार बिल्कुल भी गम्भीर नहीं है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाण सम्बन्धित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव सरबत सिंह पूनिया जिला प्रधान भूप सिंह भडोलावाली व सचिव सुरजीत दूसाद ने हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा 35400 वेतनमान लागू नहीं करने की हठधर्मिता का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सरबत सिंह पूनिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा अगर जल्द ही लिपिकों की तर्क़ संगत जायज मांग 35400 वेतनमान लागू करने का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो प्रदेश के सभी विभागों के 4 लाख कच्चे -पक्के कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

उन्होंने कहा प्रदेश के कर्मचारी पहले ही पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने,सभी खाली पदों पर पक्की भर्ती करने, निजीकरण पर रोक लगाने, वेतन विसंगति दूर करने आदि मांगों को लागू नहीं करने से खपा कर्मचारी 9 वर्ष से धरने , प्रदर्शन, हड़ताल आदि आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा सरकार की वादाखिलाफी के विरूद्ध कर्मचारी निर्णायक आंदोलन करते हुए जनता को सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाएंगे । इस मौके पर कर्मचारी नेता, कृष्ण चमारखेड़ा , पटवारी प्रेम नैन, राजेश सोनी, मास्टर राजपाल,सुभाष शर्मा,रविन्द्र,बेगराज,पृथ्वी सिंह बाना,सुबेसिंह धनाणा, अशोक सिहाग,सतबीर सिंह, रमेश तुशामड़, इन्द्र घासी, वीरेंद्र कुलेरी, इन्द्र पाल सहारण आदि नेताओं ने सरकार से 35400 वेतनमान लागू करने की मांग की।

error: Content is protected !!