भाजपा नेता मनजीत दहिया, भाट समाज सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

समिति की ओर से राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र, अंग वस्त्र, गुरूद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा का सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

नई दिल्ली / चण्डीगढ़: 19 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख, भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा तथा भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने आज राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की।

भाजपा हरियाणा के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा तथा भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह, सम्मान-पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गुरूद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा का सिरोपा, स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

मनजीत सिंह दहिया ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हरियाणा और देश के मौजूदा हालातों पर विस्तृत चर्चा की और हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति तथा भाट समाज सेवा समिति हरियाणा द्वारा किये जा रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यो के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भी समिति द्वारा किये गए सामाजिक, धार्मिक कार्यो की पं्रशसा की और पिछले 30 वर्षो से अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा द्वारा किए जा रहे सामाजिक व धार्मिक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि समिति सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है जिसका श्रेय समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया को जाता है जो कि समिति के संस्थापक अध्यक्ष मास्टर बलवंत सिंह नरवाल तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी चांदराम द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यो को पिछले 30 वर्षो से करने का प्रयास कर रहे है।

उन्होंने बताया कि अम्बेडकर संघर्ष समिति कई वर्षो से सामाजिक कार्य कर रही है और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी समिति को सम्मानित किया जा चुका है। वहीं भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक मांग पत्र भी भेंट किया जिसमें भाट, जागा, वंशाली वाचक, राव, ब्रहम भट्ट, बरोट इत्यादि कई विभिन्न वर्गो में विभाजित समाज से सम्बन्ध रखने वाली भाट जाति को राजनीति में हिस्सा दिलवाने की मांग की और कहा कि हमारी जाति की राजनीति में कोई भी हिस्सेदारी नहीं है और ना ही कोई बड़े स्तर पर शिक्षण संस्थान जिसमें हमारे बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके इसलिए समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट राष्ट्रपति से मांग की है कि वे भाट जाति के बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपने स्तर पर पहल करे और खास तौर पर भाट जाति के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दे ताकि भविष्य में भाट समाज के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अच्छा रोजगार पा सके।

उन्होंने कहा कि भाट जाति को ग्राम पंचायत, ब्लाक स्तर, जिला स्तर, प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर अलग से भाट जाति का आरक्षण होना चाहिए ताकि भाट जाति के लोगों को भी राजनीति में हिस्सेदारी मिल सके। मनोहर लाल साकला भाट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया कि चंद्रबरदाई भाट की जंयती केन्द्र व राज्य सरकार अपने-अपने स्तर पर आयोजित करे और इस दिन राजकीय अवकाश होना चाहिए। देश व प्रदेशों के शहरों में चंद्रबरदाई भाट तथा सरस्वती कुलदेवी माँ की जंयती भी राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में अपने खर्चो पर आयोजित करवाए क्योंकि भाट जाति की कुल देवी माँ है सरस्वती जी।

भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया कि समिति के मुख्य संरक्षक चौधरी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा का जिनके प्रयासों से आज भाट समाज को नई दिशा मिल रही है और राजनीतिक और सामाजिक हिस्सेदारी का जो पैगाम दिया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है और सभी चाहते है कि आपके माध्यम से भाट जाति की पहचान पूरे देश में बनी रहे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया और कहा कि आज तक भाट जाति को किसी ने इतना मान-सम्मान नहीं दिया जितना राष्ट्रवति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति महोदया ने दिया। इसके लिए समिति राष्ट्रपति का आभार व्यक्त करती है वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह दहिया तथा भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने उड़ीसा सरकार की वाणिज्य एवं जल संसाधन विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रीमति टूकनी साहू से भी राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार मुलाकात की और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

You May Have Missed

error: Content is protected !!