वातारण के दुषित होने के कारण ही मोैसम का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है: अशोक बुवानीवाला

भिवानी।  जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के पौधारोपण अभियान-2023 का शुभारम्भ आदर्श कालेज प्रबंंधन समिति केे महासचिव अशोक बुवानीवाला ने आंवला का पौधा लगा कर किया। इस अवसर पर कालेज की प्रिंसिपल डाक्टर अलका मित्तल, डीएसपी मनीषा देवी की प्रतिनिधि इंस्पैक्टर धर्मली देवी, डाक्टर करण पुनिया, भाजपा के जिला प्रधान शंकर धूपड़, महासचिव शिव कुमार परासर, चेयरमैन मुकेश गौड़, ब्लाक प्रधान विनोद चावला, डाक्टर जीएन त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव बबीता तंवर, प्रवीण गर्ग, मीना जांगिड़ा, पार्षद विनोद प्रजापति, कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता राम प्रताप शर्मा, व्यापारी नेता पवन बुवानीवाला, प्रधान निशा परमार, पूर्व चेयरमैन सुरेश सेेन, प्रधान भानू प्रकाश शर्मा, कालेेज की निदेशक डाक्टर अरूणा सचदेवा, समाजसेवी नंदकिशोर अग्रवाल, दीपक मोबाइल, धमेन्द्र अंगिरा ने भी पौधारोपण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक बुवानीवाला ने कहा कि पौधारोपण आज की जरूरत है। क्योकि वर्तमान में वातावरण तेजी से प्रदुषित होता जा रहा है। वातारण के दुषित होने के कारण ही मोैसम का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इतना ही नहीं इस पर जंगलों मेें पेड़ों की निरन्तर कटाई हो रही है। अगर हम समय रहते नहीं चेते तो धरती पर मनुष्यों को सांस लेना भी मुशकिल हो जायेगा। इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। ताकि वातारण में शुद्धता बनी रही। क्लब के प्रधान ईश्वर धामु ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होने कहा कि दुखद विषय है कि देश में हर साल दस अरब पेड़ों की कटाई की जा रही है। लेकिन इसके औसत में पेड़़ नहीं लगाएं जा रहे हैं। हमेें जीवन के हर यादगार दिवस पर पेड़ लगा कर आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा दिन बनाना चाहिए। धामु ने बताया कि जर्नलिस्ट क्लब का यह पौधारोपण अभियान तीन चरणों में चलेगा। इस अभियान के तहत एक हजार पौधे लगाएं जायेंगे। क्लब की ओर से भिवानी के अलावा तोशाम, लोहारू, बुवानीखेड़ा, सिवानी और बहल में भी पौधे लगाए जायेंगे।

error: Content is protected !!