जयहिंद ने प्रदेश में बाढ़ की हालात पर सरकार को लिया आड़े हाथ, बोले : तैराकों को ना बैठाएं घर

सरकार युवाओं का रोजगार ना देकर रांडा पेंशन के लिए कर रही तैयार : नवीन जयहिंद
सरकार की सद्बुद्धि व नकारा सरकार से लड़ने की शक्ति पाने के लिए जयहिंद ला रहे कांवड़

रौनक शर्मा

कुरुक्षेत्र । नवीन जयहिंद ने प्रदेश में बाढ़ की हालत को लेकर सरकार को आड़े हाथो लिया और कहा कि सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए तुरंत संज्ञान ले। ताकि लोगों को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही कहा कि सरकार जिन साथियों को तैरना आता है, उन्हें घर बैठने की ना कहे। वे इस आपात स्थिति में लोगों की मदद कर सकते हैं। हालांकि सरकार युवाओं को घर बैठाने की चाह रखती है। यह बात नवीन जयहिंद ने बेरोजगार रांडे कांवड़ यात्रा के दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर से जल उठाने के दौरान कही।

जयहिंद ने कहा कि सरकार युवाओं को घर बैठाने के मकसद से ही रोजगार ना देकर रांडा पेंशन के लिए तैयार कर रही है। अगर सरकार युवाओं को रोजगार देगी तो युवाओं को रांडा पेंशन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसलिए सरकार को रांडा पेंशन नहीं युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलने चाहिए।

सरकार की सद्बुद्धि मांगी

नवीन जयहिंद अनेक भोले के भक्त के साथ हरिद्वार हर की पौड़ी से बेरोजगार रांडे कांवड़ उठाकर यमुनानगर, होते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे। बुधवार को नवीन जयहिन्द व भोले के भक्तों ने ब्रह्मसरोवर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर जल चढ़ाया और परिक्रमा की। इस दौरान सरकार की सद्बुद्धि व सरकार से लड़ने की शक्ति पाने का आशीर्वाद मांगा। साथ ही जयहिन्द ने ब्रह्मसरोवर से भी जल उठाया।

जयहिंद सेना मदद के लिए तैयार

जयहिन्द ने बताया कि आज जिस तरह से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बनी है वह सब इंसान द्वारा प्रकृति के साथ किए शोषण के खिलाफ प्रकृति की बगावत है। जिसकी वजह से आज ये हालात पैदा हुए है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ, श्री कृष्ण भगवान सबकी रक्षा करें। बताया जाता है कि अगर रेणुका डैम से अगर पानी आता है तो पूरे हरियाणा में खतरा ज्यादा बढ़ सकता है।

जयहिन्द ने सरकार से अपील की कि इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेना चाहिए। जिन साथियों को तैरना आता है सरकार उनको घर बैठने की ना कहे। ताकि वे लोगों की मदद कर सके।

जयहिन्द ने कहा कि अगर सरकार को जयहिन्द सेना से किसी भी प्रकार की मदद चाहिए हो तो वे मदद करने के लिए तैयार है।

सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की बजाय बना रही रांडा -जयहिंद

नवीन जयहिंद ने कहा कि सभी भोले के भक्त बुधवार 12 जुलाई की रात सीधा करनाल पहुंचेंगे। करनाल से पानीपत, सोनीपत व गोहाना होते हुए रोहतक पहुंचेगे। पूरे हरियाणा वासियों व देशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए यह कांवड़ यात्रा है। जयहिन्द ने लाखों भोले के भक्त जो कांवड़ ला रहे है उनको भी शुभकामनाएं दी और कहा कि सभी बड़े प्यार-प्रेम व सावधानी पूर्वक कांवड़ लाएं। इस कांवड़ यात्रा का मकसद हरियाणा की परेशान जनता की समस्याओं का समाधान करवाना है। भगवान भोलेनाथ सरकार को सद्बुद्धि दे, तथा हमें सरकार से लड़ने की शक्ति दे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!