करनाल में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने दिलाई सभी पदाधिकारियों को शपथ
“तुम मुझे चुनाव तक अपना समय दो, मैं हरियाणा में सरकार बनाकर दूंगा”
सूद समेत लेंगे हरियाणा की बेटियों के अपमान का बदला: डॉ. संदीप पाठक
दिल्ली और पंजाब में अच्छे काम हो सकते हैं तो हरियाणा में क्यों नहीं : डॉ. संदीप पाठक
कांग्रेस को हरियाणा ने 25 साल दिए, बीजेपी को 8 साल, अब आम आदमी पार्टी की बारी: डॉ. संदीप पाठक
आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर गांव में 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी: डॉ. संदीप पाठक
मुख्यमंत्री खट्टर अडानी की गोद से बाहर निकलकर हरियाणा की सोचें : डॉ. संदीप पाठक

1 जून, करनाल/चंडीगढ़ – आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने वीरवार को करनाल के आंबेडकर चौक स्थित डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इससे पहले, उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। इस दौरान 1150 पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चौधरी निर्मल सिंह समेत पूरे प्रदेश के समस्त पदाधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा वाइस प्रेसिडेंट बलबीर सिंह सैनी, बंता राम वाल्मीकि, चित्रा सरवारा और आम आदमी पार्टी हरियाणा के जिला स्तर से लेकर सभी पदाधिकारी पहुंचे।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने प्रदेश भर से पहुंचे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कम संसाधनों के बावजूद आपने आम आदमी पार्टी को चुना, इसकी आपको बधाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी साधारण परिवेश से आए थे। पूरी व्यवस्था ने उनको बोला कि हिम्मत है तो चुनाव लड़ो और व्यवस्था बदलो और उन्होंने ऐसा पहले दिल्ली में और अब पंजाब में किया। उन्होंने कहा तुम मुझे चुनाव तक का समय दो, मैं हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर दूंगा। उन्होंने कहा हरियाणा महाभारत की धरती है। यहां याचना नहीं रण होगा, जीवन, जय या मरण होगा। अब यहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही हर गांव में 24 घंटे फ्री बिजली मिलेगी। हरियाणा में बच्चों के पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं हैं। ऐसी ही स्थिति अस्पतालों की है। हरियाणा के अस्पतालों में 6000 डॉक्टरों के पद खाली हैं। नेता तो चमचमाते अस्पतालों में इलाज करवा लेते हैं। इन्हें आम आदमी के इलाज से मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री खट्टर अडानी की गोद से बाहर निकलें तो कुछ काम करें। खट्टर सरकार पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने में लगी है। प्रदेश में शिक्षक, डॉक्टर, सरपंच और आंगबाड़ी वर्कर्स सब हड़ताल पर हैं। हरियाणा में 25 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। जब दिल्ली में अच्छे काम हो सकते हैं, पंजाब में हो सकते हैं तो हरियाणा में अच्छे काम क्यों नहीं हो सकते। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ओपीएस लागू किया।

उन्होंने कहा जंतर मंतर पर बैठी बेटियों पहलवान से पहले वो हमारी बहनें हैं और बेटियां हैं। हमारी बहनों के अपमान का बदला सूद समेत लेंगे। ना भूलेंगे और ना भूलने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने हरियाणा को जमकर लूटा। कांग्रेस ने 25 साल तक वहीं बीजेपी को 8 साल हो गए। दोनों पार्टियों ने जमकर लूटा। सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पार्टियों ने 11 लाख करोड़ रुपए भ्रष्टाचार किया।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा कि पद, पैसा और प्रतिष्ठा के पीछे मत भागना। एक एक कार्यकर्ता इस मिट्टी की कीमत चुकाने के लिए लड़ेगा। खुद पर विश्वास करो, हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार को बनाने के लिए मुझे शेर चाहिए, जो सीना तान कर चले।

उन्होंने कहा 8 जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जींद आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी वहीं से 2024 की लड़ाई का आगाज करेगी। इसके बाद ब्लॉक इंचार्ज स्तर के संगठन की घोषणा होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा की योग्य व्यक्ति का चुनाव करना होगा। इसके बाद सर्कल इंचार्ज की नियुक्ति की जाएगी। सर्कल इंचार्ज के बाद हर गांव में 11 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। इसके बाद दुगनी ताकत से चुनाव के लिए कैंपेनिंग शुरू करेंगे।

error: Content is protected !!